हरियाणा में अब 45 दिनों में होगी जमीन की निशानदेही ! राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश
Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : तहसीलों के कामों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। किसानों और आम लोगों को ज़मीन की निशानदेही और उसकी फीस जानने के लिए राजस्व दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब तहसीलों, उप-तहसीलों और कानूनगो कार्यालयों के मुख्य द्वार पर बड़े सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे, जिन पर निर्धारित सरकारी फीस और पूरी जानकारी लिखी होगी।
सर्किल राजस्व अधिकारी को 45 दिनों के भीतर ज़मीन की निशानदेही पूरी करनी होगी। भू-अभिलेख विभाग के निदेशक ने डीसी और जिला राजस्व अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। Haryana News
रिटायर्ड डीडीपीओ डॉ. एसी कौशिक ने कहा कि सूचना बोर्ड लगने से लोगों को पहले ही फीस का पता चल जाएगा, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और समय बचेगा।
शिकायत निवारण सिस्टम बनेगा
तय फीस से अधिक पैसे लेने की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए हर जिले में शिकायत निवारण सिस्टम बनेगा। Haryana News
तहसीलों में मौजूद आधुनिक रोवर और डिजिटल सर्वे मशीनों के प्रयोग की प्रक्रिया व सरकारी शुल्क भी बोर्ड पर चस्पा करना होगा।
निशानदेही के बाद तैयार फाइनल रिपोर्ट, नक्शा और जीपीएस डेटा को राजस्व रिकॉर्ड में सुरक्षित रखा जाएगा। सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना रिकॉर्ड लीक होने पर सीधी कार्रवाई होगी।