हरियाणा के 13 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण ! ₹5983 करोड़ से दिल्ली से अंबाला के लिए बिछेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन
Udaipur Times, Railway News : राजधानी से हरियाणा के लिए सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से हरियाणा और पंजाब को जोड़ने वाले मुख्य रेल मार्ग पर अब ट्रेनों की रफ्तार तेज होने वाली है। जानकारी के अनुसार रेल मंत्रालय ने दिल्ली-पानीपत-अंबाला (198 KM) रेल मार्ग पर 5983 करोड़ की लागत से तीसरी और चौथी रेलवे लाइन बिछाने को मंजूरी दे दी है।
खबरों की माने तो इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गईं है। केंद्र सरकार द्वारा इस संबंध में राजपत्र अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिससे इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना को जमीन पर उतारने का रास्ता साफ हो गया है। Railway News
जमीन होगी अधिग्रहित
जारी गजट अधिसूचना के अनुसार, इस विशेष रेल इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना के तहत हरियाणा के पानीपत जिले की समालखा और पानीपत तहसील के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों की कुल 8.1143 हेक्टेयर (लगभग 20 एकड़) जमीन अधिग्रहित की जाएगी। Railway News
जानकारी के मुताबिक यह पूरी जमीन रेलवे के नए ट्रैक बिछाने, ओवरब्रिज, अंडरपास और अन्य तकनीकी ढांचागत निर्माण कार्यों के लिए चिन्हित की गई है। जमीन का यह रकबा मुख्य रूप से दो तहसीलों के 13 प्रमुख गांवों के अंतर्गत आता है।
इन गांवों से ली जाएगी जमीन
मिली जानकारी के अनुसार भोड़वाल माजरी, चुलकाना, किवाना, मनाना, करहंस, मछरौली, झटीपुर । इसी के साथ पानीपत तहसील के गांव कुल 6 गांव शामिल हैं। जिनमें दिवाना, सिवाह, काबड़ी, सराय बछड़ा, निजामपुर तरफ इंसार Railway News
समय-सीमा
मिली जानकारी के अनुसार अधिसूचना में यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यदि किसी भी भू-स्वामी, काश्तकार या इस जमीन से जुड़े किसी भी हितबद्ध व्यक्ति को इस अधिग्रहण प्रक्रिया, भूमि के रकबे, या इसके प्रस्तावित उपयोग को लेकर कोई आपत्ति है, तो वे राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। Railway News
आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया
जानकारी के मुताबिक आपत्ति केवल लिखित रूप में स्वीकार की जाएगी। लिखित आपत्ति जिला राजस्व अधिकारी (DRO) के कार्यालय में जमा करानी होगी।
मिली जानकारी के अनुसार अधिग्रहित की जाने वाली भूमि के नक्शे, खसरा नंबर और अन्य विस्तृत दस्तावेज निरीक्षण के लिए पानीपत के जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध करा दिए गए हैं, जहां कोई भी प्रभावित व्यक्ति जाकर इनका अवलोकन कर सकता है। Railway News
मिलेगा बड़ा लाभ
जानकारी के मुताबिक दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र और अंबाला के बीच रोजाना सफर करने वाले हजारों कर्मचारियों और छात्रों को बड़ा लाभ मिलने वाला है।