53 गांवों की जमीनों का होगा अधिग्रहण ! जल्द तैयार होगा ये नया ग्रीनफील्ड हाईवे, देखें पूरा मास्टर प्लान ?

 | 
53 गांवों की जमीनों का होगा अधिग्रहण ! जल्द तैयार होगा ये नया ग्रीनफील्ड हाईवे, देखें पूरा मास्टर प्लान ?

Udaipur Times, Greenfield Highway : देश में लोगों के सफर को आसान बनाने के लिए नये -नये हाईवे और एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है।  इसी के चलते अलीगढ़-मुरादाबाद ग्रीनफील्ड हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज करने की कवायद शुरू हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार,  संभल जिले में परियोजना से प्रभावित 53 गांवों की खतौनियां उपलब्ध कराने के लिए विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (एसएलओ) एवं सिटी मजिस्ट्रेट युवराज सिंह ने संभल और गुन्नौर तहसील के तहसीलदारों को पत्र भेजा है।

जानकारी के मुताबिक, करीब 115 किलोमीटर लंबे इस ग्रीनफील्ड हाईवे का निर्माण अलीगढ़ से मुरादाबाद के बीच किया जाना प्रस्तावित है।

हाईवे को चार से छह लेन के एक्सेस कंट्रोल्ड कारिडोर के रूप में विकसित करने की योजना है। परियोजना का एलाइनमेंट संभल जिले से होकर गुजरना है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में संबंधित गांवों की खतौनियां महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, एसएलओ की ओर से भेजे गए पत्र के अनुसार, संभल तहसील के 36 और गुन्नौर तहसील के 17 गांवों की खतौनियां उपलब्ध कराई जानी हैं। संबंधित तहसीलों में एनएचएआइ के प्रतिनिधि पहुंचकर राजस्व अभिलेख एकत्र करेंगे।

उन्हें मुरादाबाद स्थित एसएलओ कार्यालय में जमा करेंगे। इन अभिलेखों के आधार पर परियोजना के लिए चिह्नित भूमि से संबंधित आगे की कार्रवाई को गति दी जा सकेगी। मुरादाबाद जिले से संबंधित खतौनियां प्राप्त हो चुकी हैं।

जैसा की बताया जा रहा है ,राजस्व अभिलेख मिलने के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने में आसानी होगी। अलीगढ़-मुरादाबाद ग्रीनफील्ड हाईवे को क्षेत्रीय सड़क संपर्क के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

प्रस्तावित मार्ग संभल जिले से गुजरते हुए बुलंदशहर की ओर से अलीगढ़ पहुंचेगा। इसके गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ने की योजना भी है। इससे मुरादाबाद और अलीगढ़ के बीच सीधा संपर्क बेहतर होने के साथ औद्योगिक गलियारे तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है।

जिजोड़ा सैलाब, जिजोड़ा डांडा, भीकमपुर जागीर डांडा, तुमरिया खादर, कहरोला पट्टी शाकरी, कहरोला गर्वी, चाउपुर सैलाब, चाऊपुर डांडा, दुपटा कलां, भीकमपुर जैनी, चंदूनगला गांव शामिल हैं।

साथ ही, रामपुर मोहकम, सिंघोली कल्लू, बहटकरन, एवजपुर, देवपुरा, जहानपुर, खगूपुरा, बरोरा, निजामपुर, भैंसरौली, मुटैना रतन कुंवर, मुतेना गिरधारी सिंह, हरूपुरा चेतसिंह, उदाlरनपुर खागी चेतसिंह, भवावाला, हरूपुरा हिम्मत सिंह, लहारा रतू और इकोना गांव शामिल हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News