हरियाणा के इन 3 गांवों की जमीनों का होगा अधिग्रहण ! लोगों को मिलेगी ये खास सुविधा

 | 
हरियाणा के इन 3 गांवों की जमीनों का होगा अधिग्रहण ! लोगों को मिलेगी ये खास सुविधा 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के रेवाड़ी जी के धारूहेड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-919 के चौड़ीकरण और उन्नयन की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने भूमि अधिग्रहण से जुड़ी अधिसूचना जारी कर संबंधित अधिकारियों को सक्षम प्राधिकारी नियुक्त किया है। इसके तहत रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र के तीन गांवों की जमीन परियोजना के लिए अधिग्रहित की जाएगी।

धारूहेड़ा के इन 3 गांवों की जमीन दायरे में

अधिसूचना के अनुसार NH-919 के किलोमीटर 0 से 1.8 तक के हिस्से के लिए भूमि अधिग्रहण किया जाना है। इसमें धारूहेड़ा, कापड़ीवास और घटाल मेहणियावास गांवों की जमीन शामिल है। अधिसूचना में इन गांवों के नाम स्पष्ट रूप से दर्ज किए गए हैं, जिससे अब परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की वैधानिक प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।

नूंह और गुरुग्राम का हिस्सा भी होगा भी शामिल

यह परियोजना केवल रेवाड़ी जिले तक सीमित नहीं है। NH-919 के नूंह और गुरुग्राम जिलों से गुजरने वाले हिस्सों को भी अधिग्रहण प्रक्रिया में शामिल किया गया है। नूंह जिले में किलोमीटर 5.2 से 25.2 और गुरुग्राम जिले में किलोमीटर 0 से 5.2 तक के हिस्से के लिए सक्षम प्राधिकारी निर्धारित किए गए हैं।

नूंह के तावडू क्षेत्र में जौरासी, राठीवास, रंगाला, सुनारी, चूंधिका, निजामपुर, कलारपुरी, गोगजाका और तावडू समेत कई गांवों का उल्लेख किया गया है। वहीं गुरुग्राम जिले के पटौदी और मानेसर क्षेत्र के गांव भी परियोजना के दायरे में हैं।

औद्योगिक और ग्रामीण आवागमन को मिलेगा फायदाधारूहेड़ा क्षेत्र में NH-919 स्थानीय यातायात के साथ-साथ आसपास के औद्योगिक और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है। सड़क के चौड़ीकरण और उन्नयन से मार्ग की क्षमता बढ़ने के साथ यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र में बढ़ते वाहनों के दबाव को संभालने में भी मदद मिल सकती है।

हालांकि, जारी अधिसूचना में परियोजना पूरी होने की समयसीमा और भूमि मालिकों को दिए जाने वाले मुआवजे की राशि का विवरण नहीं दिया गया है। फिलहाल भूमि अधिग्रहण की वैधानिक प्रक्रिया शुरू होने से NH-919 के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News