हरियाणा में साइट बंद होने के कारण अटके इंतकाल, गिरदावरी व जमीन की रजिस्ट्री के काम, जाने दोबारा कब शुरू होगा काम ?

 | 
हरियाणा में साइट बंद होने के कारण अटके इंतकाल, गिरदावरी व जमीन की रजिस्ट्री के काम, जाने दोबारा कब शुरू होगा काम ?

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य में कुल 2684 पटवार सर्कल हैं और इन पर 3700 पटवारी तैनात हैं, लेकिन किसी भी पटवारी के पास सरकारी टैब या लैपटॉप नहीं है। ऐसे में सवाल है कि बिना डिजिटल संसाधनों के पटवारी विभागीय कामकाज कैसे संभालेंगे? हाल ही में वेब-हैलीसिस और इंतकाल से जुड़ी आधिकारिक साइट बंद कर दी गई है।

तकनीकी खामियों के कारण बंद पड़ी इस साइट के सोमवार तक दुरुस्त होने की संभावना जताई जा रही है।

साइट बंद होने से राज्य भर में हजारों इंतकाल, गिरदावरी, और जमीन की रजिस्ट्री से जुड़े काम अधर में लटके पड़े हैं। दूर-दराज से दफ्तरों के चक्कर काटने वाले आम नागरिकों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। सरकारी स्तर पर ये निर्देश तो जारी कर दिए गए कि सभी एंट्रीज व रिकॉर्ड्स ऑनलाइन अपडेट किए जाएं, पर इसके लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया नहीं कराया गया। पटवारियों का कहना है कि विभागीय काम कई गुना बढ़ चुका है। पटवारी एसोसिएशन ने कहा कि सरकार एक तरफ डिजिटल हरियाणा का नारा देती है, वहीं दूसरी तरफ बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। सोमवार को साइट शुरू होने के बाद भी यदि पुरानी गति से काम होता रहा, तो पेंडिंग मामलों का अंबार लगना तय है।

मोबाइल की मजबूरी: टैब न होने के कारण पटवारियों को अपनी निजी जेब से डेटा का खर्च उठाकर छोटे से मोबाइल की स्क्रीन पर सारे काम करने पड़ रहे हैं।

गलतियों का डर: मोबाइल की छोटी स्क्रीन पर भारी-भरकम राजस्व रिकॉर्ड दर्ज करना न केवल चुनौतीपूर्ण है, बल्कि इसमें गलती होने की गुंजाइश भी काफी ज्यादा रहती है।

समय की बर्बादी: जिस काम को बड़े डिस्प्ले वाले टैब या लैपटॉप में 10 मिनट में पूरा किया जा सकता है, उसमें मोबाइल के जरिए आधा से एक घंटा लग रहा है।

कल शुरू होगी साइट

टैबलेट नहीं दिए गए और फोन से काम चलाना पड़ रहा है। हालांकि सरकार व मुख्यालय के अधिकारियों से बात जरूर हुई है। सोमवार को उम्मीद है कि साइट में कुछ बदलाव के साथ चालू हो जाए। - सत्री दहिया, पटवारी एवं महासचिव एसोसिएशन।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News