हरियाणा में बदलेंगे जमीन इस्तेमाल के नियम ! सरकार ला रही ‘नो-गो लिस्ट’, जाने पूरा मास्टर प्लान ?
Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में जमीन के इस्तेमाल को लेकर विकास योजनाओं (डेवलपमेंट प्लान) की मौजूदा व्यवस्था को बदलने की तैयारी है।
अब किसी लैंड-यूज़ जोन में क्या गतिविधियां की जा सकती हैं, इसकी लंबी सूची देने के बजाय किन गतिविधियों पर रोक रहेगी, उसकी सूची तैयार की जाएगी।
प्रस्तावित व्यवस्था में 'जब तक मना न हो, तब तक सब कुछ करने की अनुमति' के सिद्धांत के तहत प्रतिबंधित गतिविधियों को छोड़कर अन्य उपयोग संबंधित नीति के नियमों के अनुसार किए जा सकेंगे। यह बदलाव केंद्र सरकार की 'अनुपालन में कमी और डी-रेगुलेशन' प्रक्रिया के दूसरे चरण के तहत मांग-आधारित उपयोगों को अनुमति देने संबंधी सिफारिशों के क्रियान्वयन पर विचार के दौरान प्रस्तावित किया गया है। जोनिंग नियमों को अंतिम रूप देने से पहले सरकार इन पर विचार करेगी। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के महानिदेशक डा. जे गणेशन ने सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए 30 दिन के अंदर आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। Haryana News
पहले था कि संबंधित क्षेत्र में क्या कर सकेंगे, अब बताया जाएगा- कहां क्या नहीं कर सकेंगे
रिहायशी जोन: उद्योग से लेकर खनन तक पर रोक
प्रस्तावित प्रतिबंधित सूची में रिहायशी जोन के लिए लोकल सर्विस इंडस्ट्री को छोड़कर औद्योगिक इकाइयां और औद्योगिक कालोनियां शामिल हैं। वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट, रिसाइक्लिंग यूनिट, रेडी मिक्स कंक्रीट व हाट मिक्स प्लांट, साइवर पार्क, आईटी पार्क, आईटी यूनिट और डेटा सेंटर यहां प्रतिबंधित होंगे। लागिस्टिवस और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी गतिविधियों पर भी रोक रहेगी। इनमें इंटीग्रेटेड मल्टी-माडल लाजिस्टिक पार्क, इनलैंड कंटेनर डिपो, लाजिस्टिकस पार्क, वेयरहाउस, स्टोरेज, गैस गोदाम, ट्रांसपोर्ट नगर, ट्रांसपोर्ट डिपो, एयरपोर्ट, एयर स्टेशन, स्काईपोर्ट/हेलीपैड, रेलवे यार्ड, रेलवे स्टेशन और साइडिंग शामिल हैं। बस टर्मिनल, बस डिपो, ट्रक पार्किंग, ट्रांसपोर्ट हब, गुड्स टर्मिनल, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, ठोस कचरा प्रबंधन साइट, सीएंडडी वेस्ट व बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट साइट भी निषिद्ध सूची में हैं। ब्रुखड़खाना, मवेशी बाड़ा, टैनरी, मछली बाजार, डेयरी-पोल्टी फार्मिंग, खनन, क्वारींग और पत्थर तोड़ने के काम पर भी रोक प्रस्तावित है। Haryana News
कमर्शियल जोन: रिहायशी कालोनी से खनन तक प्रतिबंधित, विस्फोटक से जुड़े कारोबार पर भी रोक
कमर्शियल जोन में रिहायशी कालोनियां, लोकल सर्विस इंडस्ट्री को छोड़कर औद्योगिक इकाइयां, औद्योगिक कालोनियां, वेस्ट-टू-एनर्जी व रिसाइक्लिंग यूनिट, साइबर/आईटी पार्क और डेटा सेंटर प्रतिबंधित होंगे। सीवेज ट्रीटमेंट, ठोस कचरा प्रबंधन, गैस इंस्टालेशन, श्मशान-कब्रिस्तान, बूचड़खाना, मवेशी बाड़ा, टैनरी, खेती-बागवानी, डेयरी-पोल्टी फार्मिंग, खनन व पत्थर निकालने-तोड़ने का काम भी नहीं हो सकेगा। खतरनाक अथवा नुकसानदायक व्यापार, जिसमें विस्फोटक से जुड़े काम शामिल हैं, पर भी रोक रहेगी। Haryana News
औद्योगिक क्षेत्र: आवासीय-कमर्शियल कालोनियां नहीं
इंडस्ट्रियल जोन में रिहायशी और कमर्शियल कालोनियां, शिक्षण संस्थान तथा खेती, बागवानी, डेयरी और पोल्टी फार्मिंग प्रतिबंधित गतिविधियों में होगी।
ट्रांसपोर्ट एवं कम्युनिकेशन जोन: इन पर रहेगी रोक
ट्रांसपोर्ट एवं कम्युनिकेशन जोन में रिहायशी-कमर्शियल कालोनियां, रेड कैटेगरी की औद्योगिक इकाइयां, वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट, रिसाइक्लिंग यूनिट, साइबर/आईटी पार्क, आईटी यूनिट, संस्थागत इस्तेमाल तथा खेती-बागवानी-डेयरी-पोल्टी फार्मिंग पर रोक प्रस्तावित है। Haryana News
पब्लिक-सेमी पब्लिक जोन: लंबी प्रतिबंधित सूची
पब्लिक एवं सेमी-पब्लिक जोन में औद्योगिक इकाइयां और कालोनियां, रिहायशी-कमर्शियल कालोनियां, वेस्ट-टू-एनर्जी व रिसाइक्लिंग यूनिट, साइबर/आईटी पार्क, लाजिस्टिकस पार्क, वेयरहाउस, स्टोरेज, गैस गोदाम, थोक व्यापारिक प्रतिष्ठान, ट्रांसपोर्ट नगर व ट्रांसपोर्ट डिपो प्रतिबंधित होंगे। गुड्स टर्मिनल, लोडिंग-अनलोडिंग एरिया, विभिन्न वेस्ट मैनेजमेंट साइट, गैस इंस्टालेशन, ब्रुखड़खाना, मवेशी बाड़ा, टैनरी, मछली बाजार तथा खेती-बागवानी-डेयरी-पोल्टी फार्मिंग भी इस सूची में शामिल है।
पब्लिक यूटिलिटी जोन: होटल से अस्पताल तक प्रतिबंधित
पब्लिक यूटिलिटी जोन में घर व रिहायशी कालोनियां, कमर्शियल कालोनियां, होटल जैसे कमर्शियल प्रतिष्ठान, शिक्षण व स्वास्थ्य संस्थान, सामाजिक-सांस्कृतिक, क्लब, कम्युनिटी सेंटर और बैंक्वेट हाल प्रतिबंधित सूची में हैं। औद्योगिक कालोनियां, सर्विस गैराज, वेयरहाउस, स्टोरेज, गैस गोदाम, ट्रांसपोर्ट नगर, ट्रांसपोर्ट डिपो तथा डेयरी-पोल्टी फार्मिंग भी प्रतिबंधित होगी।
ओपन स्पेस: पार्क व खेल गतिविधियां
ओपन स्पेस जोन में पार्क, ग्रीन बेल्ट, जलाशय और खेल गतिविधियां, सार्वजनिक सुविधा सेवाएं, पथुल स्टेशन, सार्वजनिक परिवहन से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और मनोरंजन, श्मशान को छोड़ बाकी गतिविधियां प्रतिबंधित होगी।
कृषि क्षेत्र: तीन गतिविधियों पर रोक
एग्रीकल्चर जोन में रिहायशी व कमर्शियल कालोनियां, रेड कैटेगरी की औद्योगिक इकाइयां तथा आईटी से जुड़े संस्थानों (डेटा सेंटर को छोड़कर) को प्रतिबंधित किया जाएगा। Haryana News
प्राकृतिक संरक्षण व विशेष जोन में नियम
नेचुरल कंजर्वेशन जोन व स्पेशल जोन में संबंधित डेवलपमेंट प्लान में मंजूर गतिविधियों के अलावा अन्य प्रतिबंधित रहेंगी। मुख्य लैंड-यूज़ जोन में सूचीबद्ध गतिविधियों के अलावा किसी अन्य पर भी रोक लगा सकेंगे।