किरायेदार के साथ बलात्कार के आरोप में मकान मालिक गिरफ्तार

पीड़िता को मकान में अकेली देखकर जबरन घर में घुस आया और चाकू की नोक पर डरा धमका कर उसके साथ बलात्कार किया। 
 
 | 
चाक़ू की नोक पर किया बलात्कार 

उदयपुर 8 नवंबर 2019 । शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में चाक़ू की नोक पर डरा धमका कर किरायेदार युवती के साथ बलात्कार करने वाला मकान मालिक को आज प्रतापनगर थाना पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। 

प्रतापनगर पुलिस थाना में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता ने बताया की उसने साढ़े चार लाख रूपये में ई क्लास  प्रतापनगर निवासी कपिल कृपलानी से मकान गिरवी लिया था। तीन दिन पहले कपिल पीड़िता को मकान में अकेली देखकर जबरन घर में घुस आया और चाकू की नोक पर डरा धमका कर उसके साथ बलात्कार किया। 

प्रतापनगर पुलिस थानाधिकारी विवेक सिंह ने बताया की पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म के आरोप में कपिल कृपलानी पुत्र हरीश कृपलानी निवासी ई क्लास  प्रतापनगर को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 452, 376 में मामला दर्ज कर अभियुक्त  न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।  


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News