लंकापति बाबा का उर्स कल मनाया जायेगा
बडा बाजार स्थित सैयद कमाल शाह अलैहिर्रहमा (लंकापति बाबा) की दरगाह परिसर में एक दिवसीय उर्स का आगाज मंगलवार को बाद नमाज जौहर के कुरआन ख्वानी के साथ होगा व देर रात सलातो सलाम के साथ संपन्न होगा।
बडा बाजार स्थित सैयद कमाल शाह अलैहिर्रहमा (लंकापति बाबा) की दरगाह परिसर में एक दिवसीय उर्स का आगाज मंगलवार को बाद नमाज जौहर के कुरआन ख्वानी के साथ होगा व देर रात सलातो सलाम के साथ संपन्न होगा।
इंतेजामिया कमेटी के मोहम्मद खलील उर्फ पप्पु भाई ने बताया कि उर्स का आगाज जौहर की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी के साथ होगा। बाद नमाजे अस्र अंजुमन चौक से चादर शरीफ का जुलूस निकाला जाएगा। जो कि अंजूमन से मोहल्ला मेवाफरोशान होते हुए दरगाह परिसर पहुंचेगा। जिसमें शहर भर से व आस-पास के गांवों से आने वाले जायरीन जुलूस में शिरकत करेंगे। साथ ही दरगाह शरीफ पर अकीदतमंद चादर व फूल पेश करेंगे व फातिहा ख्वानी होगी। मगरीब की नमाज के बाद हलका-ए-जिक्र का आयोजन होगा।
कमेटी के मकबुल हुसैन व युसूफ कुरैशी ने बताया कि शहजादा-ए-आला हजरत हुज्जतुल इस्लाम मुफ्ती हामिद रजा खां रहमतुल्लाह अलैह व सैयद कमाल शाह अलैहिर्रहमा (लंकापति बाबा) के उर्स के तहत तहफ्फुजे ईमान कांफ्रेंस का आयोजन बाद नमाज ईशा के होगा जो देर रात्रि सलातो सलाम के साथ संपन्न होगा। जिसमें तकरीर पेश करने के लिए हज़रत सय्यद शाह गुलजार इस्माईल वात्सी कादरी मसोली शरीफ (यु०पी०), हज़रत मुफ्ती अफजाल अहमद सा० बरेली शरीफ (यु०पी०) व शायरे इस्लाम यूरोप-एशिया हज़रत असद इकबाल सा० कलकत्ता नातिया कलाम पेश करेंगे।
कांफ्रेंस की सदारत खलीफा ए ताजुश्शरियाह मुफ्ती शाकिरूल क़ादरी फैज़ी सा. व कयादत मुफ्ती मुतिउर्रेहमान अमजदी, अल्लामा मौलाना शरफुद्दीन नूरी करेंगे। यह जानकारी मोहसिन हैदर ने दी।