लेकसिटी के जानवे दम्पति का चंडीगढ़ में सम्मान

लेकसिटी के जानवे दम्पति का चंडीगढ़ में सम्मान

उदयपुर के विलास जानवे और किरण जानवे को चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष कमल अरोड़ा और उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र,पटियाला के निदेशक प्रो. सौभाग्य वर्द्धन ने 13 जनवरी को टैगोर थियेटर में सम्मानित किया। जानवे दम्पति ने 9 से 13 जनवरी तक चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित मूकाभिनय की कार्यशाला में चंडीगढ़, मोहाली और पंचकुला के 57 बाल और युवा संभागियों को मूकाभिनय कला सिखाई।

कार्यशाला में प्रशिक्षण के साथ चार मूकाभिनयों का निर्माण किया गया जिनका आकर्षक प्रदर्शन 43 कलाकारों ने “स्वच्छ भारत अभिमान”, “प्लान्टेशन वीक वर्सेज़ प्लान्टेशन वीक”, “नानी की कहानी, तब और अब”और “रोड हीरोज़” के रूप में किया। किरण जानवे ने गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर की “गीतांजली” में ली गयी कविता “मेरे बच्चे” और विलास जानवे ने “कृपण” पर उम्दा अभिनय किया।

लेकसिटी के जानवे दम्पति का चंडीगढ़ में सम्मान

इसी दम्पति के मूकाभिनय “हर्डलफुल हनीमून” ने दर्शकों के ठहाके लगवाये। विलास जानवे ने बताया कि उनके मूकाभिनयों में मनोरंजन पक्ष के निर्वहन के साथ सामाजिक संदेशों का पुट होता है जो मूकाभिनयों को अधिक प्रभावी बनाता है। मूकाभिनयों की प्रस्तुति के साथ कलाकारों और दर्शकों ने लोहरी का उत्सव मनाया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

विलास जानवे और किरण जानवे ने 14 जनवरी को नई दिल्ली सरकार द्वारा संचालित ‘ राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय, आई.एन.ए के 22 विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर उनके साथ रंगमंचीय गतिविधियों (आशु अभिनय ) द्वारा विद्द्यालय के 300 बच्चों का मनोरंजन करते हुए जल संरक्षण, सफाई और पर्यावरण के सन्देश दिए। प्राचार्य डाक्टर कुलदीप सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट किये।

लेकसिटी के जानवे दम्पति का चंडीगढ़ में सम्मान

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal