ब्लाक स्तर पर लेपटॉप वितरण
राजीव गांधी डिजीटल योजना के अंतर्गत आज उदयपुर ब्लाक स्तर पर छात्रों को लेपटॉप वितरण किए गए। इस हेतु सभी ब्लाक शिक्षा अधिकारी 9 बजे फतह स्कूल पहुंच गए थे। यहा से ब्लाक स्तर पर आवेदन अनुसार लेपटॉप वितरित कर दिए गए हैं।

जिला नोडल प्रभारी डॉ.एम.पी.सिंह ने बताया कि आज फतह स्कूल से सभी ब्लाक में लेपटॉप वितरित किये गए हैं, लेपटॉप प्राप्त करने हेतु संबंधित ब्लाक प्रभारी/अधिकारीयों ने विद्यालय से लेपटॉप प्राप्त किए।
सिंह ने यह भी बताया कि 25 जुलाई को फतह स्कूल में लेपटॉप एवं साइकिल चैक वितरण का जिला स्तरीय भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालविया करेंगे।
इस समारोह में कक्षा 10 एवं 12 के उन सभी 100 बालक-बालिका को लेपटॉप प्रदान किये जाएँगे जिनका चयन मेरिट के अनुसार जिला स्तर पर किया गया है।
जानकारी है कि राजीव गाँधी डिजिटल योजना के अंतर्गत जिले में 1717 लेपटॉप विद्यार्थियों को वितरण करने के नोडल अधिकारी को निर्देश दिए गए थे। जिस के चलते इस कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है।