एक करोड़ की कीमत का अवैध डोडा चूरा की भारी खेप बरामद
उदयपुर के गोगुन्दा क्षेत्र में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध अफीम डोडा चूरा से भरा ट्रक ज़ब्त किया। ज़ब्त किया गया डोडा चूरा 841.300 किलोग्राम पाया गया है.जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कुल कीमत एक करोड़ रूपये है। पिकअप ट्रक का चालक फरार हो गया।

उदयपुर के गोगुन्दा थाना पुलिस के अवैध मादक द्रव्यों की रोकथाम और धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत की गई नाकाबंदी के दौरान जब वणी गांव तिराहे पर नाकाबंदी पर गोगुन्द की तरफ से आती हुई सफ़ेद रंग की इसुजी पिकअप को पुलिस ने चेक करने की खातिर रोका तो पिकअप के चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय तेज़ गति से भगाकर रावलिया कलां की तरफ भागा, जिस पर नाकाबंदी पर मौजूद जाब्ते ने पीछा किया तो आगे २-३ किमी दूर पिकअप ट्रक खड़ा मिला।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
गोगुन्दा थानाधिकारी भरत योगी ने बताया की जब्त किये गए वाहन में 35 प्लास्टिक के काले और पीले कट्टो में अफीम डोडा चूरा पाया गया है। पुलिस ने वाहन को ज़ब्त कर लिया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
उल्लेखनीय है की गोगुन्दा पुलिस थानाधिकारी भरत योगी द्वारा पिछले एक वर्ष में उदयपुर रेंज में सर्वाधिक 17 एनडीपीएस एक्ट की बड़ी बड़ी कार्यवाही की गई है और तकरीबन तीन करोड़ का डोडा चूरा और अवैध मादक द्र्व्यो के परिवहन में लिप्त 17 वाहन ज़ब्त किये गए है।