IBPS Clerk Recruitment 2026: बैंक की नौकरी के लिए तैयारी कर रहे या बैंक की नौकरी चाहने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। आज IBPS की भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट तारीख है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने 11,403 कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क) के पदों पर भर्ती निकाली थी। इच्छुक अभ्यर्थी IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
जाने कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा
भर्ती के लिए आयु सीमा 1 अगस्त 2026 के अनुसार 20 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार के आवेदन शुल्क 850 रुपये हैं जबकि एससी / एसटी / PwBD उम्मीदवार के आवेदन शुल्क 175 रुपये हैं।
चयन प्रक्रिया
IBPS Clerk भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति देशभर के सहभागी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में की जाएगी।
IBSP क्लर्क भर्ती के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- पासपोर्ट साइज फोटो
- साइन (Signature)
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स
कैसे करें भर्ती के लिए अप्लाई?
सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद आवेदन पत्र भरें।
आवेदन पत्र भरने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और ऑनलाइन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
आवेदन का प्रिंटआउट फ्यूचर के लिए सेव कर लें।
