राजस्थान में इन पदों पर निकली बम्पर भर्ती, जाने आवेदन की लास्ट तारीख
Udaipur Times, Rajasthan Job : सरकारी नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान में जूनियर इंजीनियर (JEN) के 874 पदों पर भर्ती निकली है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने इस भर्ती के लिए रविवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के लिए आपको बता दें की ये भर्ती राज्य के अलग-अलग सरकारी विभागों में की जाएगी।
इसमें पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD), जल संसाधन विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी 14 सितंबर की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
कुल 874 पद में से 793 नॉन-शेड्यूल्ड और 81 शेड्यूल्ड एरिया के लिए निर्धारित किए हैं। भर्ती में सिविल के साथ मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ट्रेड के अभ्यर्थियों के लिए भी पद रखे गए हैं।
आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से होगा। आवेदन के लिए सबसे पहले अभ्यर्थियों को राजस्थान SSO पोर्टल के जरिए आवेदन करना होगा। फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी अपनी पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और संबंधित पद की शर्तों को भर्ती विज्ञप्ति में अच्छी तरह जांच लें। एक से ज्यादा श्रेणी के पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित नियमों के अनुसार अलग-अलग आवेदन करना होगा।
अभ्यर्थी आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। जारी विज्ञापन के अनुसार आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है। संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसलिए आवेदन से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता देखना जरूरी है।
