महाराणा प्रताप सेना द्वारा लावारिस शवों का अंतिम संस्कार
महाराणा प्रताप सेना द्वारा आज दिनांक 7.10.2016 धान मण्डी पुलिस थाना एवं रेलवे पुलिस द्वारा दिये गये लावारिस शवों का अन्तिम संस्कार अशोक नगर मोक्षधाम पर पुर्ण हिन्दु रिती रिवाज से किये गये।
महाराणा प्रताप सेना द्वारा आज दिनांक 7.10.2016 धान मण्डी पुलिस थाना एवं रेलवे पुलिस द्वारा दिये गये लावारिस शवों का अन्तिम संस्कार अशोक नगर मोक्षधाम पर पुर्ण हिन्दु रिती रिवाज से किये गये। संस्थापक मोहन सिंह राठौड द्वारा बताया गया कि गत माह सितम्बर व अक्टुम्बर में अब तक लगभग 40 लावारिस शवों का दाह संस्कार किया गया है। जो विभिन्न थानों द्वारा सुपुर्द किये गये थे एवं यह कार्य संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा सहयोग राशि प्राप्त कर किया जाता हैं। संगठन को किसी भी प्रकार से प्रशासनिक एवं जन-सहयोग प्राप्त नहीं होता हैं। यह सुचना संभागीय मिडीया प्रभारी पंकज गोराणिया द्वारा दी गई इस कार्य कार्य में संस्थापक मोहन सिंह राठौड, संभागीय अध्यक्ष अशोक जैन, मांगीलाल जी सुथार, नन्दराज भारती आदि द्वारा सहयोग किया गया।
