विश्व शतरंज महासंघ द्वारा ताजा फीडे रेटिंग लिस्ट जारी

विश्व शतरंज महासंघ द्वारा ताजा जारी फीडे रेटिंग लिस्ट में चेस इन लेकसिटी के 3 और शातिरों ने अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटिंग हांसिल की। अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि प्रथम एस. एल. मंगरूण्डिया मे शानदार प्रदर्शन कर क्लासिकल शतंरज मे योवन चन्देल 1125, गोकुल जी. पिल्लेय 1108, रितिक शुक्ला 1049 फीडे रे

 | 
विश्व शतरंज महासंघ द्वारा ताजा फीडे रेटिंग लिस्ट जारी

विश्व शतरंज महासंघ द्वारा ताजा जारी फीडे रेटिंग लिस्ट में चेस इन लेकसिटी के 3 और शातिरों ने अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटिंग हांसिल की। अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि प्रथम एस. एल. मंगरूण्डिया मे शानदार प्रदर्शन कर क्लासिकल शतंरज मे योवन चन्देल 1125, गोकुल जी. पिल्लेय 1108, रितिक शुक्ला 1049 फीडे रेटिंग हासिल की जो लेकसिटी के 106वें , 107वें व 108वें फीडे रेटेड खिलाड़ी बने।

इसी प्रकार रेपिड़ शतरंज मे लेकसिटी के सन्नी बेदी, चन्द्रजीत राजावात, पल्लव चौधरी, गोरव जैन, नमन पोरवाल, हेमेन्द्र सिंह मकवाना, भव्य गहलोत, चिन्मय जैन, ज्योति मेहरा व ध्रुव कालानी सहित 10 खिलाडि़यो ने रेपिड़ शतरंज मे भी फिड़े रेटिंग हासिल की सचिव विकास साहु ने बताया कि यह लेकसिटी के लिए बडे गौरव की बात है कि क्लासिकल शतंरज मे लेकसिटी के 100 से अधिक अन्तर्राष्ट्रीय फिड़े रेटेड़ खिलाड़ी है।

साहू ने बताया कि चेस इन लेकसिटी का लक्ष्य इस वर्ष दिसम्बर माह से पूर्व शहर में 200 रेटेड खिलाड़ी हो व इस मुकाम तक पहुँचना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News