Udaipur Times, Petrol-Diesel Price : आज 2 नवंबर को पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। आपको बता दें की पिछले कुछ समय से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें काफी ऊँचाई पर है। इन बढ़ती कीमतों का सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने का एक मुख्य कारण अमेरिका और ईरान के बीच लम्बें समय से चल रहा आपसी तनाव है। इन दोनों देशों के बीच आपसी तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 111 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। क्रूड की इन बढती कीमतों का असर अभी तक भारत में देखने को नहीं मिला। देश में पेट्रोल- डीजल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज भी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम वैसे ही बने हुए है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल- डीजल के दाम
शहर पेट्रोल का भाव डीजल का भाव
दिल्ली 102.12 95.20
कोलकाता 113.51 99.82
मुंबई 111.21 97.83
चेन्नई 107.77 99.55
नोएडा 102.12 97.56
चंडीगढ़ 101.51 89.47
ऐसे चेक करें भाव
पेट्रोल-डीजल के भाव सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। Petrol Diesel Price
HPCL उपभोक्ता HPPRICE के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।