Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम करवट ले रहा है। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। इसके अलावा सुबह के समय और देर रात अलग-अलग स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है।
विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई है।
बीते 24 घंटे के दौरान किसी भी स्थान पर बारिश दर्ज नहीं हुई। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकतम तापमान में औसतन 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, यह प्रदेश में सामान्य के आसपास बना हुआ है।
शनिवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान महेंद्रगढ़ में 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद नारनौल में रात का तापमान 9.5 डिग्री रहा। हिसार में 9.4, रोहतक में 11.8, सिरसा में 11.4, करनाल में 12, भिवानी में 12.5 और अंबाला में 13.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, दिन के तापमान की बात करें तो शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस हिसार के एएमएफयू स्टेशन पर दर्ज किया गया। फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री, करनाल के इंद्री रेस्ट हाउस स्टेशन पर 28 डिग्री, पानीपत के उझा में 28.1 डिग्री और चंडीगढ़ में 27.4 डिग्री तापमान रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। सुबह और देर रात कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। फिलहाल बारिश की कोई गतिविधि नहीं है।