स्मृतियान- दिव्यांग दिग्दर्शिका पुस्तिका का लोकार्पण


स्मृतियान- दिव्यांग दिग्दर्शिका पुस्तिका का लोकार्पण

विकलांग कल्याण समिति उदयपुर द्वारा किया लोकार्पण 
 
स्मृतियान- दिव्यांग दिग्दर्शिका पुस्तिका का लोकार्पण
इस दिग्दर्शिका में दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण के लिए समिति द्वारा पिछले 40 वर्षों से किए जा रहे कार्यक्रमों के अलावा संस्था का परिचय दिया गया है।

उदयपुर 31 अगस्त 2020। विकलांग कल्याण समिति उदयपुर द्वारा संस्था के चालीस वर्ष की पूर्णता पर प्रकाशित स्मृतियान दिव्यांग दिग्दर्शिका पुस्तिका का एस एस कॉलेेज आफ इंजनीरिंग, उमरडा के चेयरमैन मनमोहन राज सिंघवी एवं अग्रवाल धर्मशाला के अध्यक्ष ओम बंसल द्वारा एक सादे समारोह में लोकार्पण किया गया।

विकलांग कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ यशवंत सिंह कोठारी ने बताया कि इस दिग्दर्शिका में दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण के लिए समिति द्वारा पिछले 40 वर्षों से किए जा रहे कार्यक्रमों के अलावा संस्था का परिचय दिया गया है।

दिव्यांग व्यक्तियों की शिक्षा दीक्षा एवं उनके प्रशिक्षण पर देश के इस क्षेत्र के लगभग 15 विशेषज्ञों के लेख उसे एक दुर्लभ एवं विशेष प्रकाशन बनाया गया है। संस्था की पिछले 40 वर्षों की उपलब्धियों के साथ साथ भावी योजनाओं की भी जानकारी दी गई है। स्मारिका के संपादक सुशील दशोरा ने बताया कि 350 पृष्ठ की यह स्मारिका दिव्यांग कल्याण के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगी। स्मारिका को दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य कर रही देश की सभी संस्थाओं को भेजा जायेगा।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal