निजी क्षेत्र के प्रथम बजटीय आवासीय प्रोजेक्ट ‘घर आंगन’ की लॉन्चिंग रविवार को

साँची ग्रुप द्वारा कलड़वास औद्योगिक क्षेत्र के नजदीक शान्ति हिल्स में चार चरणों में बनाये जाने वाले 1200 आवासीय फ्लैट्स के प्रथम चरण के प्रोजेक्ट ‘घर आंगन’ की लॉन्चिंग कल रविवार को प्रात: सवा ग्यारह बजे होगी।

 | 
  साँची ग्रुप द्वारा कलड़वास औद्योगिक क्षेत्र के नजदीक शान्ति हिल्स में चार चरणों में बनाये जाने वाले 1200 आवासीय फ्लैट्स के प्रथम चरण के प्रोजेक्ट ‘घर आंगन’ की लॉन्चिंग कल रविवार को प्रात: सवा ग्यारह बजे होगी। साँची ग्रुप के दीपक परिहार ने आज यहां आयोजित एक प्रेस वार्ता में बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत चार चरणों में 1 व 2 बीएचके के कुल 1200 फ्लैट बनाये जाऐंगे। प्रथम चरण में बनने वाले 300 फ्लैट की लॉन्चिंग कल निर्माण स्थल पर की जाएगी। अल्प व मध्यम आय वर्गीय परिवारों के लिए पांच सौ पैतालिस वर्गफीट में बनने वाले 1 बीएचके के फ्लैट आठ लाख पच्चीस हजार में तथा 855 वर्गफीट में बनने ने वाले 2 बीएचके के फ्लैट 12 लाख 55 हजार रूपयें में दिये जाऐंगे। ग्राहक को अग्रिम राशि के अतिरिक्त, भुगतान के लिए 1 व 2 बी एचके के लिए क्रमश: 11 व 17 हजार की 36 स्टॅालमेन्ट की सुविधा भी दी जाएगी। इस प्रोजेक्ट की मार्केटिंग कर रहे साहिल ग्रुप के भरत कुमार मन्दवानी ने बताया कि उक्त फ्लैट उन ग्राहकों के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे जो 8 से 10 हजार रूपयें प्रतिमाह किराये के मकान में रह रहे है। ऐसे ग्राहक यहाँ अपना फ्लैट बुक करा कर अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते है और स्वंय के मकान में रहने के स्वप्न को साकार कर सकते है। उन्होनें बताया कि ग्रुप द्वारा शीघ्र ही भट्टजी की बाड़ी में लक्ज़री फ्लैट्स का भी प्रोजेक्ट गोल्ड स्क्वायर शुरू किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सांची ग्रुप ने गत 28 सितंबर को अपने प्रथम प्रोजेक्ट के रूप में डीपीएस स्कूल के सामने साहिल एनक्लेव की शुरूआत की जा चुकी है जो 2 वर्षो में पूर्ण हो जाएगा। इस अवसर पर रविकांत त्रिपाठी ने बताया कि घर आंगन में भूकम्परोधी निर्माण, सीसीटीवी सिक्योरिटी, बड़ों व बच्चों के लिए गार्डन, खेल का मैदान, एटीएम एंव सभी प्रकार जीवनोपयोगी आवश्यक वस्तुओं हेतु डिपार्टमेन्टल स्टोर, मेडीकल स्टोर,पर्याप्त पार्किंग,सिटी ट्रांसपोर्ट के लिए शटल वेन, चौपाटी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आयोजनों के लिए मिनी गार्डन, बास्केटबाल, बेडमिन्टन , जोगिंग,वॉलीबॉल,साईकिलिंग ट्रेक, और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News