लेकसिटी की उभरती कलाकार डॉ सुरभि आर्य की एल्बम माहिया की लॉचिंग कल

शहर की उभरती शास्त्रीय संगीत एवं ग़ज़ल गायिका डॉ सुरभि आर्य का डेब्यू ऑडियो वीडियो एल्बम माहिया की शनिवार को शोर्यगढ़ में आयोजित अशोका सिने अवार्ड में अतिथियों के हाथो लॉन्चिंग होगी।

 | 

विज़न कारपोरेशन लिमिटेड कोलब्रेशन में व्ययम फिल्म प्रोडक्शन के तत्वावधान में तैयार एल्बम के निर्माता राज वर्मा ने आज यहाँ अशोका पैलेस में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया की इस एल्बम में पिक्चराइज़ड गाने को डॉ सुरभि आर्य ने अपनी मधुर आवाज़ से सजाया है साथ ही अपने ऊपर ही फिल्माया है जिसमे उसके साथ जयपुर की 2016 में मिस टूरिज्म इंटरनेशनल रह चुकी मॉडल नताशा सिंह और उभरते कलाकार रोहिन भी नज़र आएंगे। वीडियो एल्बम की पूरी शूटिंग उदयपुर की हरी भरी हसीन वादियों में की गयी है।

लेकसिटी की उभरती कलाकार डॉ सुरभि आर्य की एल्बम माहिया की लॉचिंग कल

डॉ सुरभि आर्य अब तक शहर में अनेक संस्थाओ द्वारा आयोजित अपनी प्रस्तुति देकर अपनी कला का लोहा मनवा चुकी है। बहुमुखी प्रतिभा की धनी डॉ सुरभि ने अल्पायु में ही संगीत का प्रशिक्षण लेना शुरू कर लिया था। अब तक वह ठुमरी, ग़ज़ल, भजन, भक्ति एवं शास्त्रीय संगीत गायन में अपनी छाप छोड़ चुकी है। डॉ सुरभि ने अपने गुरु पंडित सी एम माखन के निर्देशन में संगीत की उपाधि प्रपाप्त की थी। डॉ सुरभि देश विदेश में अनेक एल्बम जारी किये है लेकिन अपने स्वयं का पहला एल्बम शनिवार को अशोका सिने अवार्ड में अतिथियों के हाथो जारी करवाएगी। अशोका सिने अवार्ड्स के आयोजक मुकेश माधवानी ने बताया की वह डॉ सुरभि आर्य लेकसिटी की उभरती हुई स्टार है और उसका एल्बम को लांच करके अशोका सिने अवार्ड्स की गरिमा बढ़ेगी।

लेकसिटी की उभरती कलाकार डॉ सुरभि आर्य की एल्बम माहिया की लॉचिंग कल इस अवसर पर एल्बम के प्रोड्यूसर राज वर्मा ने बताया कि एल्बम के कॉपी राइट्स विज़न चैनल के पास है, जो कल ऑफिशल लॉन्चिंग बाद इसे पूरे विश्व में रिलीज़ करेगा। एल्बम के निर्देशक रंजन गुप्ता है , तथा गीत संगीत फरीद अहमद, नफीस अहमद एवं गौरव है। उल्लेखनीय है की फरीद अहमद और नफीस अहमद भी उदयपुर से ही जुड़े हुए है, फरीद अहमद ने 2009 में सारेगामापा टेलीविज़न शो में अपनी धूम मचाई थी। इसके अलावा मोरिशियस में भी 2011 में उन्हें गॉर्ड ऑफ़ ऑनर मिला था , वह 2012 में वॉइस ऑफ़ टोयोटा बने वहीँ फरीद अहमद बॉलीवुड के मशहूर संगीत निर्देशक ए आर रहमान के शो में सुर संगीत स्वामी डागर अवार्ड के विजेता रहे है।

लेकसिटी की उभरती कलाकार डॉ सुरभि आर्य की एल्बम माहिया की लॉचिंग कल

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News