हनी सिंह के गानों से संपन्न हुआ विधि महोत्सव-2012
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के विधि महाविद्यालय में सांस्कृतिक विधि महोत्सव-2012 का आज रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ।
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के विधि महाविद्यालय में सांस्कृतिक विधि महोत्सव-2012 का आज रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रिय महासचिव किरण माहेश्वरी, विशिष्ट अथिति उपसभापति महेन्द्र सिंह शक्तावत रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अथिति किरण माहेश्वरी ने दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता की शुरुआत हुई ।
विश्वविद्यालय के अध्यक्ष पंकज बोराना, सक्सेस पॉइंट के निदेशक दिलीप सिंह, लॉ कॉलेज के डीन डॉ.आनंद पालीवाल, लॉ कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष कुशल परमार, उपाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान और लॉ कॉलेज के सभी शिक्षक उत्सव में उपस्थित थे।
उत्सव के तीसरे दिन छात्रसंघ द्वारा एकल नृत्य, एकल गीत, समूह नृत्य, समूह गीत, मिमिक्री, स्किट्स रखी गई। कार्यक्रम की शुरुआत एकल नृत्य से हुई । छात्र-छात्राओं की तालियों की गड़गड़ाहट और एक के बाद एक परफॉरमेंस पर सीटिया बजती रही जिससे कार्यक्रम ओर भी मनोरंजित हो गया। स्किट्स और मिमिक्री प्रतियोगिता से सभी हंस हंस कर लोटपोट होगये ।
14,15 और 17 दिसम्बर को हुई सभी प्रतियोगिता में रहे करीब 55 विजेताओं को मुख्य अतिथि किरण माहेश्वरी द्वारा पुरस्कृत किया । अंत में छात्र-छात्राओं और दर्शकों ने यो यो हनी सिंह के गानों पर जमकर डांस किया।
