विधि महोत्सव-2012 प्रारंभ

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के विधि महाविद्यालय में 3 दिवसीय विधि महोत्सव का आज पहला दिन रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अथिति भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनेश भट्ट द्वारा किया गया।

 | 

विधि महोत्सव-2012 प्रारंभ

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के विधि महाविद्यालय में 3 दिवसीय विधि महोत्सव का आज पहला दिन रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अथिति भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनेश भट्ट द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की घोषणा छात्रसंघ के अध्यक्ष कुशल परमार ने की साथ ही उत्सव में अथिति एल.आई.सी के विकास अधिकारी पी.एस पटेल, विधि महाविद्यालय के डीन डॉ. आनंद पालीवाल, ऐ.डी.एस.डब्लू डॉ. राशी चौधरी, महासचिव सौरभ शर्मा, सयुंक्त सचिव राहुल जैन रहे।

मोहत्सव के पहले दिन सलाद मेकिंग, रंगोली, मेहंदी, पोस्टर मेकिंग, फेस पेंटिंग, फ़ूड फेस्ट की प्रतियोगिता रखी गई।

ए.डी.एस.डब्लू डॉ. राशी चौधरी ने पहले दिन के परिणाम घोषित किए। फेस पेंटिंग में प्रथम अंकिता तोमर, द्वितीय निशांत बागरी एवं तृतीय दालचंद रहे, मेहंदी प्रतियोगिता में वैशाली गुप्ता, हेमलता, अंकिता प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे, फ़ूड फेस्ट में वैशाली गुप्ता प्रथम व राहुल जैन द्वितीय रहे और रंगोली में रेनू मीना, कुलदीप गोस्वामी और छवि माहेश्वरी प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।

विधि महोत्सव-2012 प्रारंभ

विधि महोत्सव-2012 प्रारंभ

विधि महोत्सव-2012 प्रारंभ

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News