विधि छात्रों ने घर-घर जाकर दी कानूनी जानकारियां
उदयपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमान रविन्द्र कुमार माहेश्वरी के निर्देशन में

उदयपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमान रविन्द्र कुमार माहेश्वरी के निर्देशन में विधि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ओड बस्ती में घर-घर जाकर कानूनी जानकारियां प्रदान की।
श्रीमती रिद्धिमा शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उदयपुर ने बताया कि विधि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया गया कि वे आमजन में विधिक साक्षरता लाने के क्रम में कानूनी जानकारियां प्रदान करे । इस क्रम में मोहन लाल सुखाडिया विधि महाविद्यालय के द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्रा अनुज पारीख, प्रियांशु राठौड, हर्षवर्धन शर्मा, रिया चौधरी एवं जितेन्द्र औदिच्य ने ओड बस्ती में जाकर कानूनी जानकारियां प्रदान की।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
घर-घर जाकर प्रदान की गई कानूनी जानकारियों में विधि छात्रों ने निःशुल्क विधिक सहायता, पीडित प्रतिकर स्कीम, नालसा की जनकल्याणकारी योजनाओ, राष्टीय लोक अदालत आदि के बारे में जानकारियां प्रदान की। श्रीमती रिद्धिमा शर्मा ने यह भी बताया कि एम.एल.एस.यु के 5 छात्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उदयपुर के तत्वावधान में 21 दिन की इन्टर्नशिप प्रशिक्षण ले रहे है।
