लॉन टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ आज

60 वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक उच्च माध्यमिक लॉन टेनिस प्रतियोगिता (17 व 19 वर्ष) का शुभारम्भ बुधवार को प्रातः 9.30 बजे खेलगांव, चित्रकुट नगर में उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह के मुख्यातिथ्य एवं जिला प्रमुख शान्तिलाल मेघवाल की अध्यक्षता में होगा।

 | 

इस अवसर पर डॉ. टीण्पी. आमेटा (अधिष्ठाता) एवं मनोज बिसारती विशिष्ट अतिथि होंगे साथ ही शिक्षा उपनिदेशक, माध्यमिक, भूपेन्द्र जैनए जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक भरत मेहता (प्रथम) एवं शिवजी गौड़ (द्वितीय) भी उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता संयोजक दुर्गेश कुमार मेनारिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सम्पूर्ण राजस्थान से लगभग 300 छात्र-छात्राएं भाग लें रहे है, जिनका पंजीयन कार्य मंगलवार को किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News