वकीलों ने फूंका गहलोत का पुतला

उदयपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय की खण्डपीठ स्थापित करने की मांग को लेकर दिनांक 12 अगस्त 2013 से अनवरत जारी आंदोलन के तहत आज अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

 | 

वकीलों ने फूंका गहलोत का पुतला

उदयपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय की खण्डपीठ स्थापित करने की मांग को लेकर दिनांक 12 अगस्त 2013 से अनवरत जारी आंदोलन के तहत आज अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

कार्यक्रम का संचालन व नेतृत्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत कुमार जोशी, महासचिव भरत कुमार वैष्णव, उपाध्यक्ष मंजूर हुसैन शेख, सचिव अंकुर टांक, वित सचिव स्वाती राबर्ट, पुस्तकालय सचिव अभिनव द्विवेदी, संयोजक रमेश नंदवाना, महासचिव शांतिलाल पामेचा, जिला संयोजक सत्येन्द्रपाल सिंह छाबड़ा, जिला महासचिव मनीष शर्मा, संगठन मंत्री कैलाश भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम में काफी तादाद में अधिवक्ता थे।

पुतला दहन के कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रति भारी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके विरूद्व नारेबाजी की गर्इ।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत कुमार जोशी ने बताया कि दिनांक 19.08.2013 से न्यायिक कार्य सुचारू रूप से किये जायेंगे तथा सभी अदालतों में सुचारू रूप से कार्य संचालित होगा।

संघर्ष समिति के द्वारा जो निर्णय लिये गये उन निर्णयों को सभी सम्मानित सदस्यों को अवगत कराने के लिए दिनांक 19.08.2013 को दोपहर 3 बजे साधारण सभा की बैठक रखी गर्इ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News