वकीलों ने मुकदमे को बताया गलत

आज वकीलों ने एक बार फिर कलेक्ट्री का घेराव करते हुए कल पुलिसकर्मियों से हुई हाथपाई को गलत बताते हुए, भूपालपुरा थाने में झूठा मामला दर्ज करने का आरोप लगाया हैं।

 | 

वकीलों ने मुकदमे को बताया गलत

आज वकीलों ने एक बार फिर कलेक्ट्री का घेराव करते हुए कल पुलिसकर्मियों से हुई हाथपाई को गलत बताते हुए, भूपालपुरा थाने में झूठा मामला दर्ज करने का आरोप लगाया हैं।

गौरतलब है कि कल कोर्ट परिसर में वकीलों ने दो पुलिस कर्मियों की धुनाई कर दी थी, जिस पर भोपालपुरा थाने में राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज कर 10 से 15 वकीलों को नामजद किया गया था।

बार एसोसिएशन अध्यक्ष भरत कुमार जोशी ने बताया कि पुलिसकर्मी मांगीलाल मेनारिया जमानती मुचलका भर रहा था जो उसका कार्य नही है, तभी अम्बामाता निवासी अधिवक्ता हेमशंकर व दिलीप सुथार वह से गुजर रहे थे। इस दोनों अधिवक्ताओं से मेनारिया की पुराणी रंजिश थी और मेनारिया ने उनसे गली गलौच की जिससे माहोल खड़ा हो गया।

जोशी ने बताया कि उन्होंने गृहमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जाँच कर फर्जी मुकदमे को हटवाने की मांग की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News