गोवा अन्तर्राष्ट्रीय ओपन ग्रेंडमास्टर शतरंज में लेकसिटी के व्रषांक ने जीते 9,000 रूपये
उदयपुर 28 जून 2019 गोवा चेस एसोसिएशन व ऑल इण्डिया चेस फेडरेशन की मेजबानी मे सम्पन्न हुई द्वितीय गोवा अन्तर्राष्ट्रीय ओपन ग्रेंडमास्टर शतरंज वर्ग सी प्

उदयपुर 28 जून 2019 गोवा चेस एसोसिएशन व ऑल इण्डिया चेस फेडरेशन की मेजबानी मे सम्पन्न हुई द्वितीय गोवा अन्तर्राष्ट्रीय ओपन ग्रेंडमास्टर शतरंज वर्ग सी प्रतियोगिता का समापन हुआ। यह प्रतियोगिता 22 से 25 जुन तक हुई।
अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि चेस इन लेकसिटी के व्रषांक चौहान ने प्रतियोगिता मे 18वाॅ स्थान प्राप्त कर 9,000 रूपये का ईनामी राशि पर कब्जा जमाया। व्रषांक ने गुजरात के शाह अनिल किशोरकुमार को, तमिलनाड़ु के संचित को, तमिलनाड़ु के संतोष आर. को, मध्य प्रदेश के शेख जहाॅ को, तमिलनाड़ु के प्रेम अनन्ता राजन को, महाराष्ट्र के वरूण को, तमिलनाड़ु के गोपीनाथ को हराया व केरल के दिपक के. एस. से ड्राॅ कर 7.5 अंक बनाकर प्रतियोगिता मे अपना सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन किया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
व्रषांक 18वाॅ स्थान, चार्वी पाटीदार 186वाॅ स्थान, दक्षिता कुमावत 218वाॅ स्थान, प्रनय 260वाॅ स्थान, आयुष भोजक 314वाॅ स्थान, आन्या चावत 384वाॅ स्थान पर रहे। साथ ही चार्वी पाटीदार 6 अंक, दक्षिता कुमावत 5.5 अंक, प्रनय चोराड़िया 5 अंक, आयुष भोजक 5 अंक, आन्या चावत 4.5 अंक बनाए। व्रंषाक ने 60 अंक, चार्वी पाटीदार ने 57 अंक, दक्षिता कुमावत ने 83 अंक, प्रनय चोराड़िया ने 58 अंक, आन्या चावत ने 4 अंक की अपनी अन्तर्राष्ट्रीय फीड़े रेटिंग मे बढोतरी की।