लक्ष्मी की पूजा करने से नहीं उसका दान करने से होती है वृद्धिःमुनि शास्त्रतिलक

मुनि शास्त्र तिलक विजय महाराज ने कहा कि वर्तमान में अधिकांश लोग लक्ष्मी की पूजा करने लगे है लेकिन वे भूल जाते है कि लक्ष्मी की पूजा करने से लक्ष्मी नहीं मिलती है वरन् उसका दान करने से उसमें वृद्धि होती है। वे आज श्री जैन श्वेताम्बर मूूर्तिपूजक जिनालय संघ की ओर से हिरणमगरी के सेक्टर 4 स्थित शांति सोमचन्द्र सूरीश्वर आराधना भवन में आयोजित धर्मसभा में बोल रहे थे।

 | 

लक्ष्मी की पूजा करने से नहीं उसका दान करने से होती है वृद्धिःमुनि शास्त्रतिलकमुनि शास्त्र तिलक विजय महाराज ने कहा कि वर्तमान में अधिकांश लोग लक्ष्मी की पूजा करने लगे है लेकिन वे भूल जाते है कि लक्ष्मी की पूजा करने से लक्ष्मी नहीं मिलती है वरन् उसका दान करने से उसमें वृद्धि होती है। वे आज श्री जैन श्वेताम्बर मूूर्तिपूजक जिनालय संघ की ओर से हिरणमगरी के सेक्टर 4 स्थित शांति सोमचन्द्र सूरीश्वर आराधना भवन में आयोजित धर्मसभा में बोल रहे थे।

उन्होेंने कहा कि संसार में ऐसे कुछ व्यक्ति भी है जिन्हें उनको लक्ष्मी आएं या चली जाएं फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वे जानते है कि लक्ष्मी चंचल है,वह हमारें जन्म के साथ साथी है और मृत्यु के साथ चली जाती है। हम साथ ले कर नहीं जायेंगे।

Click here to Download the UT App

उन्होंने कहा कि सम्पत्तिशाली व्यक्ति बाजार से अच्छी से अच्छी चीज खरीदता है तो गुरू भी अच्छे से अच्छा होना चाहिये। यह जानकारी श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जिनालय समिति सेक्टर-4 के अध्यक्ष सुशील कुमार बांठिया ने दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News