पिछोला घाटों के पुनरोद्धार में लीकेज प्रूफ निर्माण जरूरी

लेकसिटी की पहचान और शान कही जाने वाली पिछोला झील के घाटों के पुनरोद्धार में लीकेज प्रूफ निर्माण जरूरी है। यह मांग रविवार को आयोजित झील संवाद में रखी गई। संवाद का आयोजन झील मित्र संस्थान, झील संरक्षण समिति तथा गांधी मानव कल्याण सोसायटी द्वारा किया गया।

 | 

संवाद में झील संरक्षण समिति के सहसचिव डॉ अनिल मेहता ने कहा कि पिछोला के घाटों की सीढ़ियों व किनारों की झील दीवारों में टूट फुट होने से झील के पानी का बाहर की और निकास होता है। अतः बहुत जरूरी है कि घाटो व दीवारों की इस प्रकार मरम्मत की जाए कि पानी का लीकेज रूक सके।

झील विकास प्राधिकरण के सदस्य तेज शंकर पालीवाल ने कहा कि अभी अमरकुण्ड के घाटों को पुनरोद्धार हो रहा है, लेकिन इसमे वाटर टाइट निर्माण नही हो रहा है। पिछोला के भरने पर घाटो की कई सीढिया जलमग्न होगी व झील के पानी का क्षरण होगा। अतः इस पर ध्यान जरुरी है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

गांधी मानव कल्याण समिति के निदेशक नंद किशोर शर्मा ने कहा कि जल संकट के इस दौर में पानी की एक एक बूंद जरूरी है। ऐसे में घाटो व दीवारों को वाटर टाइट बनाने से लाखों लीटर पानी बचेगा।

पिछोला घाटों के पुनरोद्धार में लीकेज प्रूफ निर्माण जरूरी

इस अवसर पर पिछोला में श्रमदान कर पॉलीथिन व अन्य कचरे, खरपतवार को हटाया गया। श्रमदान में कुशल रावल, ध्रुपद सिंह, कुणाल कोष्ठी, रामलाल गहलोत, रमेश चंद्र राजपूत, कुलदीपक पालीवा, तेज शंकर पालीवाल, नंद किशोर शर्मा व अनिल मेहता ने भाग लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News