लेकसिटी फेस्टिवल ओपन शतरंज प्रतियोगिता 23 मार्च से
चेस इन लेकसिटी व भास्करन चेस एकेडमी की मेजबानी मे लेकसिटी फेस्टिवल ओपन शतरंज प्रतियोगिता भास्करन अधिबन चेस एकेडमी, माॅ कर्मा धाम, डाग्लियो की मंगरी, सेलिब्रेशन माॅल के सामने देवेन्द्र धाम मे दिनांक 23 मार्च से 24 मार्च तक होगी।

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि उक्त दो दिवसीय प्रतियोगिता मे 80 ट्राॅफी दी जाएगी। उपाध्यक्ष डाॅ. ओमप्रकाश बन्दवाल ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता मे बालक व बालिका वर्ग मे सीनियर वर्ग, अण्डर 25, 19, 17, 15, 13, 11, 9, 7, 5 प्रथम से चतुर्थ स्थान तक ट्राॅफी दी जाएगी। उक्त प्रतियोगिता स्विस पद्वती के अंतर्गत 7 चक्रो मे खेली जाएगी।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
उपाध्यक्ष डाॅ. दिलीप सिंह चौहान इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि लखारा चौक स्थित चेस इन लेकसिटी व सेक्टर 3 स्थित एम.डी.एस. स्कूल के कार्यालय मे करावें।