लेकसिटी ओपन इन्टर स्कुल टीम चैम्पियनशीप शतरंज प्रतियोगिता 03 फरवरी से
चेस इन लेकसिटी, एम.डी.एस. पब्लिक स्कूल व एम.डी.एस. चेस क्लब हिरणमगरी सेक्टर-3 की संयुक्त मेजबानी में लेकसिटी ओपन इन्टर स्कुल टीम चैम्पियनशीप शतरंज प्रतियोगिता दिनांक 03 फरवरी से हिरण मगरी सेक्टर-3 स्थित एम.डी.एस. पब्लिक स्कूल में आयोजित होगी।

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि प्रत्येक वर्ग के प्रथम तीन स्थान प्राप्त टीमों को कुल ईनामी राशि 21,000/- नकद पुरस्कार, ट्राॅफी व सभी खिलाड़ीयों को स्मृति चिन्ह् प्रदान किए जाएगें साथ ही प्रत्येक वर्ग में बोर्ड प्राइज भी दिया जाएगा।
प्राचार्या डाॅ. निधि माहेश्वरी ने बताया कि प्रतियोगिता अन्तर्राष्ट्रीय स्वीस पद्धति से 5 चक्रों में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कुलों को आमंत्रित किया है जिसमें टीम चैम्पियनशीप आयोजित होगी। प्रतियोगिता तीन वर्गों में जिसमें कक्षा 1 से 3 व कक्षा 4 से 8 व कक्षा 9 से 12 की टीम हिस्सा लेगी प्रत्येक वर्ग में चार खिलाड़ी दुसरी टीम के चार खिलाड़ी के साथ खेलेगें।
प्रतियोगिता अन्तराष्ट्रीय स्वीस पद्वति से सी. बी. एस. ई. टीम चैम्पियनशीप पेर्टन से आयोजित होगी। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक फीडे आर्बिटर राजेन्द्र तेली, निलेश कुमावत, मनीष चण्डालिया, गोकुल जी पिल्लेय, योगेश हिंगड़ व गायत्री कटारिया होंगे। इच्छुक विद्यालय अपनी प्रविष्टी 01 फरवरी तक जमा करा सकते है।