जीव विज्ञान में रोजगार में अवसर पर व्याख्यान
ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन संस्थान में बी.एस.सी. जीव विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए “जीव विज्ञान में रोजगार में अवसर” विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसके वक्ता मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के व्याख्याता डॉ. एस. डी. पुरोहित थे।

यह जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रो. डी. एस. चुण्डावत ने बताया कि डॉ. पुरोहित ने विद्यार्थियों को जीव विज्ञान में उपलब्ध होने वाले विभिन्न रोजगोरान्मुखी अवसरों एवं शोध के क्षेत्रों तथा विज्ञान की महत्वता के बारे में जानकारी से लाभान्वित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत में अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंटकर किया गया।