जनुभाई की जयंति पर 16 जून को व्याख्यानमाला

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संस्थापक मनीषी पंडित जनार्दनराय नागर की 102वीं जयंति के तहत राजस्थान विद्यापीठ के उदयपुर, झ

 | 

जनुभाई की जयंति पर 16 जून को व्याख्यानमाला

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संस्थापक मनीषी पंडित जनार्दनराय नागर की 102वीं जयंति के तहत राजस्थान विद्यापीठ के उदयपुर, झाड़ोल एवं अजमेर स्थिति संस्थाओं में कई समारोह आयोजित किए जायेंगे।

कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने बताया कि जनुभाई की जयंति पर दिनांक 16 जून, 2013 रविववार को प्रातः 9.30 बजे प्रतापनगर परिसर में स्थित जनुभाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की जायेगी। 10 बजे कम्प्यूटर एण्ड आई.टी. सभागार में जनुभाई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया जायेगा।

समारेाह के मुख्य वक्ता प्रख्यात साहित्यकार डॉ. सत्यनारायण व्यास होगे, मुख्य अतिथि चांसलर प्रो. भवानीशंकर गर्ग होंगे। समारेाह की अध्यक्षता वाइस चांसलर प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत करेंगे।

प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि जनुभाई की जयंति की पूर्व दिवस पर प्रतापनगर परिसर में पौधा रोपण का आयोजन किया जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News