युनेस्को सेमीनार के तीसरे दिन हुआ ‘‘समाज,संस्कृति और रुढीवादिता‘‘ पर व्याख्यान
"समाज सामाजिक संबंधो का तानाबाना है। समाज में व्याप्त कुरितियों को परम्परा का नाम देना बेमानी है। आडम्बर है। वर्तमान परिपेक्ष्य में सामाजिक परम्परायें विकासवादी सोच को तथा नागरिक स्वंतत्रता को बाधित करती है।" - उक्त विचार पी.यू. सी एल की अध्यक्ष तथा बोहरा युथ की सक्रीय महिला नैत्री प्रो.जेनब बानू ने युनेस्को क्लब्स तथा ड़ॉ.मोहनसिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट द्धारा आयोजित युनेस्को सेमीनार के तीसरे दिन ‘‘समाज,संस्कृति और रुढीवादिता‘‘ विषय पर व्याख्यान में व्यक्त किये।
The post
“समाज सामाजिक संबंधो का तानाबाना है। समाज में व्याप्त कुरितियों को परम्परा का नाम देना बेमानी है। आडम्बर है। वर्तमान परिपेक्ष्य में सामाजिक परम्परायें विकासवादी सोच को तथा नागरिक स्वंतत्रता को बाधित करती है।” – उक्त विचार पी.यू. सी एल की अध्यक्ष तथा बोहरा युथ की सक्रीय महिला नैत्री प्रो.जेनब बानू ने युनेस्को क्लब्स तथा ड़ॉ.मोहनसिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट द्धारा आयोजित युनेस्को सेमीनार के तीसरे दिन ‘‘समाज,संस्कृति और रुढीवादिता‘‘ विषय पर व्याख्यान में व्यक्त किये।
डॉ. बानू ने बोहरा युथ का उदाहरण देते हुये बतलाया कि महिलाओं की भागीदारी तथा नैतृत्व में हिस्सेदारी के बिना समाज का बदलाव मुश्किल है। स्वैच्छिक सेवा तथा स्वैच्छिक सामाजिक संस्थाओं की भुमिका पर अपने विचार व्यक्त करते हुये सामाजिक चिन्तक हेमराज भाटी ने कहा कि सेवा एक स्व,स्फुर्त जज्बा है यह एक भावना है जिसे समाज में बढाये बिना सौहार्द और शान्ती की कल्पना दूर की कोडी है।
एडवोकेट प्रहलाद व्यास ने कहा कि स्वैच्छिक सामाजिक सेवा का व्यापार में परिवर्तन एक गंभीर चुनौती हैं। बेतहासा महंगी होती जा रही शिक्षा व्यवस्था गरीब की पहूंच से दूर हो रही है गांघीवादी सुशील दशोरा तथा ईस्माईल अली दुर्गा ने कहा कि गांघीवादी मार्ग का अनुसरण ही समाज में सामाजिक समभाव तथा शान्ती ला सकते है। अघ्यक्षता करते हुये ट्रस्ट सचिव नन्दकिशोर शर्मा ने कहा कि समाज मे व्याप्त आपाद्यापी का माहोल लालच की वृद्धि और असहिष्णुता का परिणाम है।
युनेस्को क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष श्याम बनवाडी ने बतलाया कि नागालेण्ड, आन्ध्रप्रदेश,मघ्यप्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट व राजस्थान के विभिन्न शहरों से आये युनेस्को क्लब पैदाधिकारीयों का यह सम्मेलन कल रविवार को दिन में सम्पन्न होगा।
सम्मेलन के समापन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय प्रशासनिक सेवा के बी. बी. मोहंती होंगे।
घन्यवाद देते हुये युनेस्को क्लब के राष्ट्रीय महासचिव घीरेन्द्र भटनागर ने बतया कि समापन के अवसर सामाजिक कार्यकर्ता गणेश डागलिया, मुख्तियार सिंह गजल गायक, डॉ. देवेन्द्र सिंह हिरन, युसीसी आई के रमेश चौघरी हरिसिंह सुराणा, आयुषी बोल्या तथा दिनेश कटारिया को विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया जावेगा।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal