वर्तमान समय में समाजशास्त्रीय की भूमिका पर व्याख्यान

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर के समाजशास्त्र विभाग में शुक्रवार को स्नातकोत्तर समाजशास्त्रीय परिषद् के तत्वावधान में ‘‘वर्तमान समय में समाजशास्त्रीय की भूमिका विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रो. मोहन आडवानी ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होनें वर्तमान समय में समाज शास्त्रियों की महत्ती भूमिका पर प्रकाश डाला।

 | 

महाविद्यालय प्रचार्य डाॅ. ऋतृ मथारु ने समाजशास्त्र विषय को एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय बताते हुए इसके ज्ञान को दैनिक जीवन में उपयोग करने पर जोर दिया। परिषद प्रभारी डाॅ. अंजु बेनीवाल ने स्नातकोत्तर समाजशास्त्रीय परिषद के अन्तर्गत सत्रपर्यन्त हुई विभिन्न साहित्यिक गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा विभिन्न साहित्यिक गतिविधियों में विजेता रही छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डाॅ. सुनीता सहित डाॅ. श्यामसुन्दर कुमावत, डाॅ. सुदेशना परिजा, डाॅ. ज्योति गौतम व डाॅ. श्रुति टण्डन ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन सुश्री भारती प्रजापत तथा धन्यवाद सुश्री राबिया शेख ने दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News