श्रमजीवी कॉलेज के लेक्चरार एवं छात्रो ने लिया संकल्प

उदयपुर शहर के सौंदर्यकरण हेतु सायंकालीन श्रमजीवी कॉलेज लेक्चरार व छात्र न केवल अपना सहयोग देंगे अपितु शहर के पार्को के सोंदर्यकरण के साथ साथ पौधरोपण के कार्य को वृहद पैमाने पर अंजाम देते हुये प्रत्येक छात्र 5 पौधो की देखभाल करने का संकल्प लिया।

 | 

श्रमजीवी कॉलेज के लेक्चरार एवं छात्रो ने लिया संकल्प

उदयपुर शहर के सौंदर्यकरण हेतु सायंकालीन श्रमजीवी कॉलेज लेक्चरार व छात्र न केवल अपना सहयोग देंगे अपितु शहर के पार्को के सोंदर्यकरण के साथ साथ पौधरोपण के कार्य को वृहद पैमाने पर अंजाम देते हुये प्रत्येक छात्र 5 पौधो की देखभाल करने का संकल्प लिया।

मतदाता सूचियों में विद्यमान अशुद्धियों तथा मतदाता की दोहरी प्रविष्टियों, दोहरे पहचान पत्र, एक ही मतदाता के फोटो का एक से अधिक बार मतदाता सूचियों में मुद्रित होना, नाम में अशुद्धियाँ होना आदि को शुद्ध करने के लिए आधार कार्ड नम्बर का अंकन मतदाता सूची में करने हेतु एक विशेष सघन अभियान के संबधं में स्वीप प्रकोष्ठ प्रतिनिधि प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में गतिशीलता लाने के उद््देश्य से शहर के सायंकालीन श्रमजीवी कॉलेज के लेक्चरार व छात्रो को अधिक से अधिक लोगो को मतदाता पहचान पत्र से आधार नम्बर जोड़ने की राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत सम्पूर्ण जानकारी देते हुए 50 छात्रो से हस्ताक्षर करा कर संकल्प दिलाया।

इस राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत जन मानस ने रूचि दिखाते हुए सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की तथा राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस तरह के कार्यक्रमांे से लोगो मे अधिक से अधिक जागरूकता उत्पन्न होती है। इस हेतू सघन राष्ट्रीय अभियान 3 मार्च से 31 जुलाई 2015 तक चलेगा ।

इस अवसर पर सायंकालीन डीन डॉ. आर.एल.पटेल, डॉ. पायस जॉन्सन, डॉ. व्यास एवं संजय शर्मा, प्रमोद कुमार तिवारी उपस्थित थे।

इस राष्ट्रीय अभियान मंे पर्याप्त प्रचार- प्रसार करते हुए सभी की सहभागिता से मतदाता सूचीयों मे पंजीकृत मतदाताओं के आधार कार्ड नं.,मोबाईल नं., ई-मेल आई.डी निर्धारित प्रपत्र मे भरवाकर संकलित किए जाने की आवश्यकता है जिससे मतदाता सूची के डेटा बेस मे समावेश किया जा सके। इस संबंध में क्षेत्र के बीएलओं से संपर्क किया जा सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News