बच्चो को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने एलईडी, स्टेशनरी व गणवेश भेंट

रिद्धि सिद्धी वेलफ़ेयर एंड चेरीटेबल ट्रस्ट उदयपुर राजस्थान द्वारा बच्चो को डिजिटल साक्षरता से जोड़ने के लिए राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, चिलियानौला, ताडीखेत, उत्तराखंड में डिजिटल साक्षरता शिविर का आ

 | 

बच्चो को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने एलईडी, स्टेशनरी व गणवेश भेंट

रिद्धि सिद्धी वेलफ़ेयर एंड चेरीटेबल ट्रस्ट उदयपुर राजस्थान द्वारा बच्चो को डिजिटल साक्षरता से जोड़ने के लिए राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, चिलियानौला, ताडीखेत, उत्तराखंड में डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के फाउंडर ललित तिवारी ने बताया कि देश का भविष्य कहे जाने वाले बच्चे जब डिजिटल शिक्षा से जुड़ेंगे तभी डिजिटल साक्षरता का मिशन पूरा हो पायेगा।

ट्रस्ट की को- फाउंडर प्रीति तिवारी ने बताया कि शिविर में स्कूल के लिए एक एलईडी भेंट की गई जिससे बच्चे अपनी पढ़ाई लिखाई के साथ ही मनोरंजन और खेलकूद को डिजिटल रूप से समझ सके। शिविर के दौरान स्कूल के सभी बच्चो को स्टेशनरी, गणवेश वितरण की गई और सभी बच्चो को ट्रस्ट द्वारा भोजन करवाया गया।

Download the UT App for more news and information

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपखण्ड शिक्षा अधिकारी दीपिका जोशी, ताड़ीखेत प्राथमिक शिक्षा संघ अध्यक्ष, हरीश फूलोरिया, प्रधानाचार्य राम सिंह जनी, ट्रस्ट के मनीष चौरासिया, अय्यूब मिरासी, रमेश कुमार मीणा, भास्कर सिंह जनी, राहुल जनी, भरत सिंह जनी, हीरा सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News