38 हजार की नौकरी छोड़ खोली चाय की दुकान, अब हर महीने कमा रहा 1 लाख रुपये का मुनाफा
Udaipur Times, Success Story : कहते है की अगर मेहनत सच्ची हो और मन में काम करने का जनून हो तो इंसान कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है। आज हम इसी कहावत को सच करने वाले एक शख्स की बात करने वाले है जिसने 38,000 रुपये प्रति माह की कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर 2 लाख रुपये के निवेश के साथ एक ऑटो स्टैंड के पास चाय की दुकान खोली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके पड़ोसी अंकित पांडे द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार, यह व्यक्ति पहले एक कंपनी में काम करता था और मई में उसने इस्तीफा दे दिया था।
दुकान पर 10 रुपये में सामान्य और 20 रुपये में प्रीमियम चाय बेची जाती है। चाय बनाने और ग्राहकों को परोसने के लिए दो महिला कर्मचारियों को भी काम पर रखा गया है। वर्तमान में इस दुकान से हर दिन लगभग 400 कप चाय बिकती है, जिससे रोजाना करीब 6,000 रुपये और महीने में 1.8 लाख रुपये का कुल कारोबार होता है।
दुकान का मासिक खर्च लगभग 80,000 रुपये है, जिसमें 25,000 रुपये किराया, 30,000 रुपये कर्मचारियों का वेतन और 25,000 रुपये बिजली व कच्चे माल (दूध, चीनी आदि) का खर्च शामिल है। इन सभी खर्चों को निकालने के बाद, दुकान का मालिक हर महीने लगभग 1 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा कमा रहा है, जो उनकी पिछली सैलरी का लगभग ढाई गुना है।
