सगाई छोड़ घर से भागी और बन गई करोड़ों की मालकिन, एक कदम ने ऐसे बदली जिंदगी

 | 
सगाई छोड़ घर से भागी और बन गई करोड़ों की मालकिन, एक कदम ने ऐसे बदली जिंदगी

Udaipur Times, Success Story : सपना अगर बड़ा हो तो उसके लिए कदम भी बड़े उठाने पड़ते है। आज हम बात कर रहे है आनल कोटक की। जो गुजरात की रहने वाली हैं। उन्‍होंने समाज और परिवार की रूढ़िवादी सोच के आगे झुकने से इनकार कर दिया।

उन्‍हें पहले होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई से रोका गया। फिर जब सगाई तय कर दी गई तो उन्होंने अपने सपनों के लिए बड़ा रिस्‍क उठाया। सगाई की रस्मों के बीच सुबह 4 बजे घर से भागकर वह टीवी शो का ऑडिशन देने पहुंच गईं। इस एक कदम ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी। आज आनल इंटरनेशनल रेस्टोरेंट ब्रांड 'द सीक्रेट किचन' (The Secret Kitchen) की मालकिन हैं। उनकी गिनती देश की जानी-मानी सेलिब्रिटी शेफ में बन चुकी है। वह करोड़ों की कमाई कर रही हैं। Success Story

सगाई छोड़ घर से भागी और बन गई करोड़ों की मालकिन

बड़ा टर्निंग पॉइंट

आनल कोटक का जन्‍म पारंपरिक गुजराती परिवार में हुआ। उनके पिता चाहते थे कि वह या तो UPSC पास करें या CA-CS बनें। इसके उलट आनल की दिलचस्‍पी कुकिंग और होटल मैनेजमेंट में थी। लेकिन, परिवार ने इसकी इजाजत नहीं दी। Success Story

उन्होंने बी.कॉम, CS और NIFT से फैशन डिजाइनिंग जैसे अलग-अलग कोर्स किए। उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट 20 साल की उम्र में आया। तब उनकी सगाई की रस्में चल रही थीं। उन्होंने अपनी मौसी की मदद से सुबह 4 बजे चुपके से घर छोड़ दिया ताकि वह 'रसोई महारानी' टीवी शो का ऑडिशन दे सकें। 

वह शो की विनर ही नहीं बनीं। बजाय इसके उन्‍होंने गुजरात की सबसे कम उम्र की कुकिंग एक्सपर्ट के रूप में पहचान बनाई। Success Story

रहकर किया काम

आनल अपनी दादी और नानी को सबसे बड़ी प्रेरणा मानती हैं। अपने ससुर और पिता से बिजनेस के गुर सीखते हुए उन्होंने माना कि बॉस बनने से पहले कर्मचारी बनना जरूरी है। इसी सोच के साथ उन्होंने शुरुआत में किचन के बेहद दबाव वाले माहौल में रोज 12 घंटे खड़े रहकर काम किया ताकि वह ग्राउंड-लेवल की बारीकियों को समझ सकें। Success Story

ऐसे शुरू किया बिजनेस

लोकल टीवी शो पर सफलता और शादी के बाद परिवार के सहयोग से अनल ने बेंगलुरु और मुंबई से प्रोफेशनल कुकिंग की ट्रेनिंग ली। बाद में ऑस्ट्रेलिया से रिमोटली अपनी कुकिंग डिग्री पूरी की। 

साल 2017 में उन्होंने वडोदरा में अपने पहले रेस्टोरेंट 'द सीक्रेट किचन' की शुरुआत की। इसके इंटीरियर और क्रॉकरी के लिए वह खुद 20 दिन चीन में रहीं। उनके रेस्टोरेंट की सबसे बड़ी यूएसपी लुप्त हो चुकीं क्षेत्रीय भारतीय रेसिपीज को आधुनिक अंदाज में पेश करना है। मसलन, उनकी नानी की रेसिपी पर आधारित 'मूंग ढोकला' और पिंजरे में परोसा जाने वाला अनोखा 'केज समोसा'। Success Story

सगाई छोड़ घर से भागी और बन गई करोड़ों की मालकिन

भविष्‍य का टारगेट

आज आनल कोटक के भारत समेत अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में 11 आउटलेट्स ऑपरेट होते हैं। ये हर महीने करीब 81,176 ऑर्डर्स सर्व करते हैं। अनल ने बिना किसी प्रिजर्वेटिव के अपनी नानी के पारंपरिक अचार बनाने की तकनीक (नमक, चीनी और तेल का इस्‍तेमाल) से ग्रेवी बेस तैयार करने का तरीका खोजा। Success Story

इसके कारण आज 80% बेस ग्रेवियां भारत में तैयार होकर विदेश में एक्सपोर्ट होती हैं। आनल मास्टरशेफ इंडिया सीजन-7 में बतौर गेस्ट जज आ चुकी हैं। उनका भविष्य का टारगेट क्षेत्रीय भारतीय व्यंजनों को ग्‍लोबल प्‍लेटफॉर्म पर ले जाना, शिकागो में नया आउटलेट खोलना और अपने FMCG रेडी-टू-कुक मसालों के ब्रांड को बढ़ाना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News