विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा पैरालीगल वॉलिन्टियर के सहयोग से विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर 12 जून को सायं 6.00 बजे मल्लातलाई क्षेत्र के भीलू राणा कच्ची बस्ती महादेव मंदिर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के पूर्णकालिक सचिव नीरज कुमार भारद्वाज ने बाल श्रम एक अभिशाप बताते हुए बाल हिंसा कानून की जानकारी दी। अतिरिक्त श्रम आयुक्त जे.पी. कुकरेची तथा श्रम विभाग के इन्स्पेक्टर सज्जाद अहमद खान ने बाल श्रम कानून के विभिन्न प्रावधानों जनद ट्रस्ट सचिव अल्का व्यास ने राज्य व केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी मनोज तिवारी व पूनम मीणा ने भी बाल हिंसा कानून पर अपने विचार व्यक्त किये।
शिविर में अभिभाषक राजेश सिंघवी, गिरीश चौबीसा, सज्जाद खान, प्रमोद दाणी, हरीश पालीवाल ने बाल श्रम उन्मूलन पर विचार रखे। पैरालीगल वॉलियन्टर गोविन्द लाल ओ$ड, पंकज जोशी, गिरिराज माली, चन्द्रप्रभा शर्मा, राजकुमारी जैन आदि ने भी अपना सहयोग प्रदान किया गया।