विधिक सेवा शिविर आयोजित, महिलाओं ने बारीकी से जाना कानून को
राजस्थान राज्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लोगों को उनके अधिकारों की दी जा रही कानूनी जानकारी के क्रम में आज पेरालीगल सदस्य द्वारा आज भुवाणा बाईपास स्थित गाडरिये लौहार के परिवारों को कानून की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर क्षेत्र के आसपास और अन्दुरूनी इलाकों में भी लोगों को उनके मूल अधिकारों से संबंधित जानकारी दी गई। विधिक सेवा के पेरालीगल सदस्य आमिर मोहम्मद शेख व घनश्याम ने बताया कि बाल विवाह, बाल तस्करी की रोक, महिलाओं के लिए कानून का अधिकार, कन्या भू्रण हत्या आदि के बारें में पुस्तकें ,पेम्पलेट आदि वितरित कर विस्तार से जनता को अवगत कराया गया।