लेह एयरपोर्ट को मिलेगा नया टर्मिनल ! PM मोदी करेंगे उद्घाटन, लाखों यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा
Udaipur Times, New Delhi : देश वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपए की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे।
जानकारी के मुताबिक इनमें नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन भी शामिल है। लेह एयरपोर्ट पर 640 करोड़ रुपए की लागत से बना नया टर्मिनल 23,800 वर्गमीटर में फैला है।
मिली जानकारी के अनुसार इसकी सालाना क्षमता 35 लाख यात्रियों की है। इसमें भू-तापीय ऊर्जा का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ऊर्जा की बचत और कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद मिलेगी।