काया गांव में खेत में घुसा तेंदुआ

तेंदुआ संरक्षण के लिए काम कर रहे वाइल्ड एंड स्ट्रीट ऐनिमल रेस्क्यू सोसाइटी के पदम सिंह राठौड़ ने बताया कि काया गाव के पास एक खेत मे तेंदुआ घुस गया। वन विभाग की रेस्क्यू टीम के सतनाम सिंह, लाल सिंह और मांगी दास भी मौके पर पहुँचे। पदम सिंह अपनी टीम के अरविंद सिंह, गुंजन पंचोली, महेंद्र साथ आ पहुंचे वही वाइल्ड एंड नेचर रेस्क्यू सोसाइटी के विक्रम सालवी और जमनालाल भी मोके पर पहुँचे। गेंहू के खेत मे छिपे बैठे तेंदुए पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर जाल में फंसाया। तेंदुए को जाल से सुरक्षित तरीके से पकड़ कर रेस्क्यू कर लिया गया है।

 | 

पदम सिंह राठौर ने बताया कि तेंदुआ मादा हैं और लगभग 1 साल के उम्र की है संभवतया रात को भटक जाने के कारण आबादी में आ गई होगी फिलहाल उसको फारेस्ट डिपार्टमेंट ने अपने कब्जे में ले लिया है। अगर इस तरह कोई वन्य जीव आबादी में आ जाये तो हेल्प लाइन 9829597722,9414234826 पर कॉल करके सूचना दे सकते है

काया गांव में खेत में घुसा तेंदुआ

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News