सड़क दुर्घटना में तेंदुवे की मौत
उदयपुर के ईसवाल रोड पर बरोदिया चौकी के पास एक नर तेंदुवे को किसी अज्ञात वाहन की टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेंदुवे का नीचे का जबड़ा टूट गया और शरीर पर कई जगहों पर चोटे आने से तेंदुवे की मौत हो गई।

तेंदुआ संरक्षण के लिए कार्य करने वाले पदम सिंह ग्रामीणों से सुचना मिलते ही उसने फारेस्ट डिपार्टमेंट के ओ पी शर्मा को सूचना दी और अपनी रेस्क्यू टीम के रियाज़ खान, गुंजन पंचोली, प्रवीण सिंह के साथ मौके पर पहुचे। साथ ही वन विभाग के दिलीप कुमार गुर्जर के दिशा निर्देश में श्याम जी, प्रेम सिंह, लाल सिंह भी मौके पर आ गए वहा जाकर देखा तो तेंदुवा मर चुका था इस पर तेंदुवे को विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया।
वन अधिकारी दिलीप कुमार गुर्जर ने बताया कि तेंदुवे का पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। तेंदुवा नर था और पूरी तरह वयस्क था। इस तरह की घटनाओं से चिंतित राठौर ने कहा कि हाइवे पर अंडर पास होने चाहिए, वाहन चालको को जंगल या सेंचुरी से गुजरते समय अपनी गति सीमा इतनी रखनी चाहिए कि कोई भी वन्यजीव अचानक रोड पर आ जाने पर वो समय पर अपने वाहन को रोक सके।