बंबोरा कस्बे में तेंदुए के मूवमेंट से दहशत

आबादी क्षेत्र के पास में एक पेट्रोल पंप पर रात करीब 9.30 बजे एक तेंदुआ दिखाई दिया
 | 
bambora

उदयपुर 1 अप्रैल 2024। जिले के बंबोरा कस्बे में एक तेंदुए के मूवमेंट सीसीटीवी में कैद हुए है। बंबोरा के आबादी क्षेत्र के पास में एक पेट्रोल पंप पर रात करीब 9.30 बजे एक तेंदुआ दिखाई दिया है। 

तेंदुए इसी इलाके में पहले एक श्वान और एक गाय का शिकार कर चुका है। इससे पहले बंबोरा गांव के पेट्रोल पंप के पास आबादी से सटे एक खेत में शनिवार रात करीब 10 बजे तेंदुआ हाेने की सूचना पर लोग जमा हो गए। 

तेंदुआ दो शावक के साथ खेत में गेहूं की फसल के बीच में था। ग्रामीणों ने बताया कि बंबोरा गांव के करणी फोर्ट के पास के खेतों के अलावा सोमाखेड़ा, फीला, भादला तालाब के आबादी क्षेत्र में तेंदुए का मूवमेंट रहता है। 

लोगों ने बताया कि दो दिन पहले भी यहां तेंदुए ने एक श्वान का शिकार किया था। एक महीने पहले लोकेंद्र सिंह के बाड़े में गाय के बछड़े का शिकार किया था।

आबादी क्षेत्र के पास तेंदुए के लगातार मूवमेंट से क्षेत्रवासियों में डर का माहौल है। लोग इसे डूंगरपुर में पत्रकार पर हुए हमले की घटना से भी जोड़कर देख रहे है। लोगों का कहना है कि समय रहते इसका रेस्क्यू नही हुआ तो डूंगरपुर जैसी घटना बंबोरा में भी हो सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News