हरियाणा में 6 सुपरवाइजर्स, 50 BLO को शोकाज नोटिस देने ओर 10 बीएलओ को सस्पेंड करने के लिए DC को पत्र
पंचकूला, 4 जुलाई : एसडीएम व ईआरओ पंचकूला श्री चंद्रकांत कटारिया ने आज विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में दिलाई बरतने के मामले में 6 सुपरवाइजर्स, 50 बीएलओस को शो काज नोटिस देने के ओर 10 बीएलओ को सस्पेंड करने के लिए पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजा।
उन्होने बताया कि पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के तेजी से फार्म भरवाने में मदद के लिए 4 व 5 जुलाई को पंचकूला मंे 12 जगह कैंप आयोजित किए जाएंगे। इनमें बीड घग्गर, राजीव कालोनी, खडक मंगौली, माजरी, सैक्टर-20 आशियाना, सैक्टर-26 आशियाना और सैक्टर-28 आशियाना व अन्य जगहों में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में कोई भी मतदाता आकर अपना गणना प्रपत्र भरवा सकता है। इन शिविरों का उदेश्य मतदाता सत्यापन सूची व डिजिटलीकरण के कार्य में तेजी लाना है।
उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य में सभी अधिकारी और कर्मचारी गंभीरता, मेहनत और तेजी से काम करे ताकि त्रुटिरहित मतदाता सूची तय समय में तैयार हो सकें।
ईआरओ ने मतदाताओं से अपील की कि वे फार्म भरने के लिए पास के कैंप में पहुंचकर मदद लें व सुपरवाईजर्स व बीएलओ व बीएलए को सहयोग करें व अपनी एक न्यूनतम पासपोर्ट साईज फोटो अपने पास रखें ताकि त्रुटिरहित मतदाता सूची समय पर तैयार हो सके।
उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। इस प्रक्रिया में मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित अथवा दोहरे पंजीकरण वाले मतदाताओं के नाम नियमानुसार मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। इसके बाद मतदाताओं की संख्या के आधार पर पंचकूला विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का रैशनलाइजेशन किया जाएगा।
