लेकसिटी ओपन इन्टर स्कुल टीम चैम्पियनशीप 27 अप्रेल से
उदयपुर 17 अप्रैल 2019, चेस इन लेकसिटी, एम.डी.एस. पब्लिक स्कूल व एम.डी.एस. चेस क्लब हिरणमगरी सेक्टर-3 की संयुक्त मेजबानी में लेकसिटी ओपन इन्टर स्कुल टीम चैम्पियनशीप शतरंज प्रतियोगिता दिनांक 27 अप्रेल शनिवार से हिरण मगरी सेक्टर-3 स्थित एम.डी.एस. पब्लिक स्कूल में आयोजित होगी।

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता 4 वर्गो में सी.बी.एस.ई. नियमों के अन्तर्गत आयोजित होगी जिसमें अण्डर-11, 14, 17 व 19 आयु वर्ग के ओपन व बालिका वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों को आमंत्रित किया है जिसमें टीम चैम्पियनशीप आयोजित होगी। प्रतियोगिता में प्रत्येक वर्ग में चार खिलाड़ी दुसरी टीम के चार खिलाड़ी के साथ खेलेगें। प्रतियोगिता अन्तराष्ट्रीय स्वीस पद्वति से सी. बी. एस. ई. टीम चैम्पियनशीप पेर्टन से आयोजित होगी। ओपन वर्ग के प्रथम चार स्थान प्राप्त टीमों व बालिका वर्ग में प्रथम दो स्थान प्राप्त टीम को कुल ईनामी राशि 52,000/- नकद पुरस्कार, ट्राॅफी व सभी खिलाड़ीयों को मेडल प्रदान किए जाएगें साथ ही प्रत्येक वर्ग में बोर्ड प्राइज भी दिया जाएगा।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
प्राचार्या डाॅ. निधि माहेश्वरी ने बताया कि प्रतियोगिता अन्तर्राष्ट्रीय स्वीस पद्धति से 6 चक्रों में आयोजित होगी। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अन्तर्राष्ट्रीय आर्बिटर राजेन्द्र तेली, निलेश कुमावत, मनीष चण्डालिया, गायत्री कटारिया, पारूल राठौड, मोनिका साहू, दक्ष जैन होंगे। इच्छुक विद्यालय अपनी प्रविष्टी 22 अप्रेल तक लखारा चौक स्थित चेस इन लेकसिटी कार्यालय में जमा करा सकते है।