लाईफ प्रोग्रेसिव सोसायटी ने रमजान में इमदाद के लिये कूपन बांटे

लाईफ प्रोग्रेसिव सोसायटी द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रमजान के दौरान सर्व धर्म समाज के 300 जरूरतमंद बेवा, परित्यकता, विकलांग, तलाकशुदा, स्टूडेंट्स आदि को इमदाद के कूपन बांटे गए। अध्यक्ष डाॅ. खलील अगवानी ने बताया की रमजान के 21 वें रोजा गुरुवार को बाद जोहर नमाज चेतक सर्किल और 24 वें रोजा रविवार बाद मगरिब काजीवाडा में इफ्तियारी के बाद खाने के किट्स तकसीम किये जायेंगे।

 | 

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और यूआईटी से अपील करेगी की जरुरतमंदो के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध् कराने के लिए जमींन दी जायें ताकि उन्हे निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा सकें। यदि जमीन उपलब्ध होती है तो वहां पर छोटे लघुु उद्योग जैसे मुर्गी, बकरी, गाय पालन, सिलाई, मेंहदी, आर्टिफिशियल ज्वैलरी अन्य उद्याोग शुरू किये जायेंग, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।

डाॅ. अगवानी ने बताया कि सभी धर्मो व सभी वर्गो को इमदाद दी जायेगी। इस पुण्य कार्य में शरीक होने के लिए जकात, फितरा, इमदाद ऑफिस कार्यलय में जमा कर सकते है। इस अवसर पर सेंटर इंचार्ज रब्बना खान, यास्मीन बानो, शमीम बानो, छोटू भाई मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News