लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी ने पहली बार रक्तदाता को दिया भूखण्ड

उदयपुर। लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी ने 151 ब्लड यूनिट एकत्रित करने पर 500 वर्गफीट का भूखण्ड देने का वादा किया था। जिस पर आज लाटरी निकालने पर रमजान अली को भूखण्ड प्रदान किया गया।

 | 

सोसायटी सदर डाॅ. खलील अगवानी ने बताया कि किसी भी मुस्लिम तंजीम द्वारा आज तक किये रक्तदान शिविर में सबसे ज्यादा 162 यूनिट ब्लड रक्तदान किया गया। 151 यूनिट का लक्ष्य पर करने पर 500 फीट का प्लाट लाटरी द्वारा देना था जिसमे रमजान अली का नाम निकला। डॉ नीमा खान ने पर्ची निकल कर इनाम घोषित किया गया। राजस्थान में पहली बार मुस्लिम तंजीम द्वारा इस प्रकार की रक्तदाता के लिये हौंसला आफजाई की गई।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

डॉ खलील अगवानी ने बताया कि कोई भी अविवाहित रक्तदाता 29 दिसम्बर 2019 को आयोजित होने वाले सामूहिक शादी सम्मलेन में शादी करेगा उसे सम्मेलन की रकम में 5 प्रतिशत छूट दी जायगी। लाइफ प्रोग्रेसीव सोसाइटी हर बार कुछ नया करती आयी है।

सोसाइटी अभी निशुल्क फीस ,बुक्स, ड्रेस्सेस ,कॉपी का काम कर रही हैं। सोसाइटी जल्दी ही जरुरतमंदो के लिए रोजगार के लिए ट्रेनिंग शुरू करेगी। इस मौके पर उदयपुर के अनेक गणमान्य लोग, हाजी अकील अगवानी, सलीम रजा ,छोटू खान मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News