लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी की को-ऑर्डिनेटर साईना बानो सम्मानित
लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी की को-ऑर्डिनेटर सुश्री साईना बानो को जनसेवा के लिये श्रेष्ठ कार्य करने पर सोसायटी की ओर से सम्मानित किया गय
लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी की को-ऑर्डिनेटर सुश्री साईना बानो को जनसेवा के लिये श्रेष्ठ कार्य करने पर सोसायटी की ओर से सम्मानित किया गया।
सोसायटी सदर डॉ. खलील अगवानी ने बताया कि गत 1 वर्ष से कार्य करते हुए साईना बानो रमजान के दौरान में इमदाद, शिक्षा, सामूहिक शादी सम्मेलन का बेहतरीन तरीके से कार्य किया।
इस अवसर पर वहां उपस्थित सभी सदस्यों ने डॉ.खलील अगवानी के साथ वतन की खुशहाली, सोसायटी और सभी के लिए दुआ की। इस मौके पर मौलाना आस मोहम्मद साहब, फरजाना बानो, यास्मीन बानो, सलीम रजा, डॉ.इकबाल सागर, साजिद हुसैन, छोटू भाई, मुस्तफा रजा, शादाब खान और शिवलाल मौजूद थे।